{"_id":"588da9f04f1c1b2f3de7ff44","slug":"indian-u-19-cricket-team-trainer-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने कमरे में मृत मिले भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम के ट्रेनर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अपने कमरे में मृत मिले भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम के ट्रेनर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 Jan 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : indian express
भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम के साथ एक दर्दनाक वाक्या पेश आया है। टीम के फिजिकल ट्रेनर अपने कमरे में मृत पाए गए। उनकी बॉडी मुंबई के एक होटल के कमरे में लावारिस हालत में मिली।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार वाकया रविवार सुबह का है। इंडिया की अंडर 19 क्रिकेट टीम के साथ फिजिकल ट्रेनर के तौर पर जुड़े राजेश सावंत लंबे समय से खिलाड़ियों की फिटनेस पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
बताया जाता है कि शनिवार को वह दक्षिण मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह होटल स्टाफ उनके कमरे में पहुंचा तो काफी देर तक अंदर से गेट नहीं खुला। इसके बाद डुप्लीकेट चाबी लाकर कमरे का गेट खोला गया तो अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। सावंत कमरे में मृत पड़े हुए थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन