{"_id":"5abd13114f1c1bc1618b458b","slug":"indian-students-will-be-able-to-apply-for-us-visa-on-june-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 जून को भारतीय छात्र कर सकेंगे अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
6 जून को भारतीय छात्र कर सकेंगे अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Mar 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका जाकर उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए छह जून की तिथि अहम है। भारत में अमेरिकी दूतावास के काउंसल जनरल एच हॉगमैन ने बृहस्पतिवार को वीजा दिवस की घोषणा कर दी। इस दौरान उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे वीजा इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवालों को ध्यान से सुनें और सही उत्तर के साथ जवाब दें।
विज्ञापन
वीजा दिवस यानी छह जून को दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास और इसके चार वाणिज्य दूतावास - चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई भारतीय छात्रों के लिए आवेदन के लिए खुले रहेंगे। इंटरव्यू प्रक्रिया करीब 30 मिनट की होगी। इस दौरान छात्रों से पूछा जा सकता है कि वह अमेरिका जाकर उच्च शिक्षा हासिल क्यों करना चाहते हैं। साथ ही छात्रों से कोर्स के लिए वित्तीय योजना के बारे में भी पूछा जा सकता है।
विज्ञापन
हॉगमैन ने कहा कि अमेरिका में छह अंतरराष्ट्रीय छात्रों में से एक भारतीय हैं। उन्होंने पिछले साल की एक रिपोर्ट का हवाला दिया कि वर्तमान में 1.86 लाख भारतीय छात्र अमेरिका में हैं।
विज्ञापन
वह बोले, छात्रों के लिए वीजा हासिल करने का रहस्य यह है कि ऐसा कोई रहस्य नहीं है। आप हमारे अधिकारियों के पूछे प्रश्नों को ध्यान से सुनें और उनका ईमानदारी से जवाब दें। हॉगमैन ने आगे कहा, हम जानते हैं छात्र घबराए हैं। लेकिन बता दें कि घबराए हुए छात्रों को भी हमने वीजा दिया है।