{"_id":"58dedfa84f1c1be53763dfe7","slug":"indian-student-beaten-badly-in-poland","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलैंड में भारतीय छात्र को बुरी तरह पीटा, सुषमा ने किया ट्वीट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पोलैंड में भारतीय छात्र को बुरी तरह पीटा, सुषमा ने किया ट्वीट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 01 Apr 2017 08:09 AM IST
विज्ञापन
एजेंसी/नई दिल्ली। पोलैंड के पोजनान शहर में एक भारतीय छात्र को बुरी तरह पीटे जाने की खबर आई है। पहले ऐसी रिपोर्ट थी कि इस हमले में छात्र की मौत हो गई है लेकिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि छात्र बच गया है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में स्वराज ने शुक्रवार रात में पोलैंड में भारतीय राजदूत अजय बिसारिया से बात की। हालांकि हमले के शिकार छात्र के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। विदेश मंत्री ने भारतीय राजदूत से इस पूरी घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
सुषमा ने ट्वीट किया कि उन्होंने अभी-अभी पोलैंड में भारतीय राजदूत से बातचीत की और उनसे रिपोर्ट मांगी है। पोलैंड के मीडिया में भारतीय छात्र को पीट-पीटकर मार डालने की आई खबर एक इंटरनेट यूजर ने सुषमा के पास भेजा था।
विज्ञापन
इसके जवाब में सुषमा ने ट्वीट किया कि मारपीट की एक घटना घटी है। सौभाग्य से भारतीय छात्र बच गया। हम घटना की सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं। इससे पहले बिसारिया ने ट्वीट किया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बुधवार को पोजनान ट्राम में भारतीय छात्र पर हमला हुआ। भगवान का शुक्र है कि वह बच गया। हम विस्तृत जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।