{"_id":"6332b1f6145c6940bb284e76","slug":"indian-sikh-pilgrims-visit-pakistan-to-will-participate-in-saka-panja-sahib-centenary-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saka Panja Sahib: 200 से ज्यादा भारतीय तीर्थयात्री जाएंगे पाकिस्तान, साका पंजा साहिब समारोह में लेंगे भाग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Saka Panja Sahib: 200 से ज्यादा भारतीय तीर्थयात्री जाएंगे पाकिस्तान, साका पंजा साहिब समारोह में लेंगे भाग
Tue, 27 Sep 2022 01:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:49 PM IST
सार
भारत भर से कुल 240 तीर्थयात्री 28 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचेंगे। उनमें से 40 तीर्थयात्रियों को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद से डीएसजीएमसी द्वारा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत से करीब 200 से अधिक सिख समुदाय के लोग 28 अक्तूबर को पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। ये सभी गुरुद्वारा पंजा साहिब में साका पंजा साहिब शताब्दी समारोह में प्रतिभाग करेंगे। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीर सिंह कालका ने कहा, 200 से अधिक सिख तीर्थयात्री 28 अक्टूबर को पाकिस्तान के हसन अबदाल जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, तीर्थयात्री अटारी-वाघा सीमा चौकी से पाकिस्तान पहुंचेंगे और दो नवंबर को अमृतसर लौटेंगे। पाकिस्तान यात्रा के दौरान सभी तीर्थयात्री लाहौर और ननकाना साहिब सहित पाकिस्तान के अन्य गुरुद्वारों का भी दौरा करेंगे।
विज्ञापन
कालका ने बताया, भारत भर से कुल 240 तीर्थयात्री 28 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचेंगे। उनमें से 40 तीर्थयात्रियों को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद से डीएसजीएमसी द्वारा भेजा जाएगा। उन्होंने बताया, पाकिस्तान जाने वाले सभी यात्रियों को 72 घंटे पहले एक कोरोना परीक्षण से गुजरना होगा। डीएसजीएमसी के महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा, तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था पाकिस्तान सरकार करेगी।
विज्ञापन