फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian scientists Team finds X-ray signature of boundary around black holes

भारतीय वैज्ञानिकों की टीम का दावा, ब्लैक होल की चाहरदीवारी के ‘एक्स-रे’ साक्ष्य का पता चला

Wed, 23 Sep 2020 06:53 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 23 Sep 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
Indian scientists Team finds X-ray signature of boundary around black holes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

भारतीय वैज्ञानिकों के नेतृत्व वाली अंतरराष्ट्रीय टीम ने ब्लैक होल के चारों ओर अदृश्य चाहरदीवारी की पहचान से जुड़े ब्रह्मांडीय एक्स-किरणों के एक विशिष्ट साक्ष्य की खोज की है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने कहा, ब्लैक होल की कोई सतह नहीं होती, लेकिन यह चाहरदीवारी के दायरे में कैद होता है जिससे कोई चीज, यहां तक कि प्रकाश भी बचकर नहीं जा सकता और सब कुछ इसमें समा जाता है।
विज्ञापन


इन तारकीय द्रव्यमान वाले ब्लैक होल का अस्तित्व साबित करने के क्रम में वैज्ञानिकों ने कहा कि इन्हें न्यूट्रॉन तारों से अलग करने की आवश्यकता है, जो कठोर सतह के साथ ब्रह्मांड में सबसे घनी वस्तुओं के रूप में जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन में सेवानिवृत्त हो चुके उपग्रह ‘रोसी एक्स-रे टाइमिंग एक्सप्लोरर’ द्वारा जुटाए गए आंकड़ों की मदद ली गई और उपग्रह द्वारा देखी गईं ब्रह्मांडीय एक्स किरणों से अब तक के छोटे, लेकिन अत्यंत कठोर ब्लैक होल के मजबूत साक्ष्य का पता लगाया। यह खोज मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के सुदीप भट्टाचार्य सहित अन्य वैज्ञानिकों ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed