फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Russian navies conduct passing exercise in Arabian Sea With INS Kochi

INS Kochi: भारत ने अरब सागर में किया शक्ति प्रदर्शन, रूसी नौसेना के साथ आइएनएस कोच्चि का किया अभ्यास

Sun, 16 Jan 2022 06:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 16 Jan 2022 06:12 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच सामंजस्य को और मजबूत किया है। इसमें सामरिक युद्धाभ्यास, क्रॉस-डेक हेलिकॉप्टर संचालन और सीमैनशिप गतिविधियां शामिल हैं।

विज्ञापन
Indian Russian navies conduct passing exercise in Arabian Sea With INS Kochi
आईएनएस कोच्चि। - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना ने रविवार को अरब सागर में अभ्यास किया। इस दौरान नौसेना को पहले से भी ज्यादा ताकतवर बनाने वाले स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रायर आइएनएस कोच्चि का भी परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय नौसेना ने अरब सागर में रूसी नौसेना के साथ आइएनएस कोच्चि का अभ्यास किया। यह पहली बार है जब भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए युद्धपोत का परीक्षण किया है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच सामंजस्य को और मजबूत किया है। इसमें सामरिक युद्धाभ्यास, क्रॉस-डेक हेलिकॉप्टर संचालन और सीमैनशिप गतिविधियां शामिल हैं। दरअसल, बीते दिनों ही नौसेना के तीन जहाज दो दिवसीय सद्भावना यात्रा पर केरल के कोच्चि तट पर पहुंच गए थे। भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा था कि यात्रा के दौरान रूसी नौसेना और भारतीय नौसेना के बीच विभिन्न पेशेवर चर्चा की  भी योजना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आईएनएस कोच्चि की खासियत

  • यह मिसाइल विध्वंसक 164 मीटर लंबा और लगभग 17 मीटर चौड़ा है।
  • इसकी भार क्षमता भी 7500 टन है।
  • इस पोत में सामूहिक गैस तथा गैस (सीओजीएजी) प्रेरक प्रणाली है। 
  • इसमें चार गैस टर्बाइन लगे हैं और यह तीस नाट से अधिक की गति प्राप्त कर सकता है। 
  • पोत की विद्युत ऊर्जा चार गैस टर्बाइन जनरेटर और एक डीजल अल्टरनेटर से प्राप्त होती है।
  • यह दोनों सिस्टम 4.5 मेगावाट बिजली पैदा कर सकते हैं। 
  • इसमें 40 अधिकारी और 350 नौसैनिक सवार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed