फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian raliway cancelled Seven special trains within Tamil Nadu from today till 15 July

Indian Railway: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते तमिलनाडु में सात विशेष ट्रेनें रद्द हुईं

Mon, 29 Jun 2020 11:31 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 29 Jun 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Indian raliway cancelled Seven special trains within Tamil Nadu from today till 15 July
तमिलनाडु जाने वाली विशेष ट्रेनें 15 जुलाई तक के लिए रद्द - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच तमिलनाडु सरकार के अनुरोध के बाद दक्षिण रेलवे ने सोमवार को राज्य के भीतर संचालित होने वाली सात विशेष ट्रेनों को रद्द कर दिया है। विशेष ट्रेनें 29 जून से 15 जुलाई तक रद्द रहेंगी।

विज्ञापन


दक्षिण रेलवे ने ट्वीट किया, तमिलनाडु में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर तमिलनाडु सरकार ने राज्य के भीतर संचालित होने वाली विशेष ट्रेनों को रद्द करने की मांग की थी, इसे देखते हुए रेलवे ने 29.06.2020 से 15.07.2020 तक तमिलनाडु में विशेष ट्रेनों को रद्द कर दिया है। हालांकि, नई दिल्ली से डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन के लिए विशेष सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: चेन्नई ने होम क्वारंटीन नियमों में किया विस्तार, स्वयंसेवक घर जाकर कर रहे लोगों की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण रेलवे द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि तिरुचि-चेंगलपेट-तिरुचि, मदुरै-विल्लुपुरम-मदुरै, कोयंबटूर-काटपाडी-कोयंबटूर, अरक्कोणम-कोयंबटूर-अरक्कोणम, कोयंबटूर-मइलादुथुरई-कोयंबटूर सहित सात विशेष ट्रेनों को रद्द कर दिया जाएगा। जिन यात्रियों ने अग्रिम आरक्षण करवा लिया है, उन्हें पूरा रिफंड मिलेगा।


बता दें कि, तमिलनाडु में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 3,940 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 82,275 हो गई, जबकि संक्रमण से 54 लोगों की मौत हुई हैं। 

सरकार ने एक चिकित्सा बुलेटिन में बताया कि संक्रमण से 54 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,079 पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि उनकी सरकार महामारी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed