फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Tamilnadu: Chennai widens home quarantine eligibility, Volunteers go home and investigate people

चेन्नई ने होम क्वारंटीन नियमों में किया विस्तार, स्वयंसेवक घर जाकर कर रहे लोगों की जांच

Sat, 27 Jun 2020 10:34 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 27 Jun 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Tamilnadu: Chennai widens home quarantine eligibility, Volunteers go home and investigate people
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

चेन्नई ने शहर में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए होम क्वारंटीन के नियमों के दायरे में विस्तार किया है। इसके तहत अब हल्के लक्षण वाले लोगों को घर पर ही होम क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं, ऐसे लोगों की जांच के लिए एक कर्मचारी को तैनात किया गया है। ये सभी कर्मचारी स्वयंसेवक के तौर पर नगर निमग को अपनी सेवा दे रहे हैं। 

विज्ञापन


ऐसे ही एक कर्मचारी हैं, पी राजन (26) जो एक कार्गो कंपनी में सुपरवाइजर हैं। राजन के दिन की शुरुआत सुबह 7.30 बजे होती है, जब निगम वार्ड कार्यालय से उन्हें फोन आता है। इसके बाद वह अपने दोपहिया वाहन पर सवार होकर चेन्नई की सबसे घनी आबादी वाले इलाके थिरु वी का नगर के वार्ड नंबर 76 में जाकर होम क्वांरटीन में रह रहे लोगों की जांच करते हैं। 
विज्ञापन



चेन्नई का थिरु वी का नगर शहर का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित क्षेत्र है, जहां अब तक 3,981 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। वहीं, 81 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है। राजन को वार्ड नंबर 76 की छह सड़कों पर स्थित घरों का जिम्मा सौंपा गया है। वह यहां होम क्वारंटीन में रह रहे 11 परिवारों की जांच करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना: केवल छह दिन में एक लाख मामले बढ़े, शुक्रवार को सामने आए 18 हजार केस

वह उन 3,500 स्वयंसेवकों में शामिल हैं, जिन्हें जून के मध्य से सितंबर तक ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (जीसीसी) द्वारा होम क्वारंटीन के तहत 18 विभिन्न श्रेणियों के लोगों की निगरानी और सहायता के लिए अनुबंधित किया गया था। इन स्वयंसेवकों में कॉलेज के छात्र से लेकर ऑफिस जाने वाले लोग शामिल हैं। इन्हें 'फॉकस' (फ्रेंड ऑफ कोविड पर्सन अंडर सर्विलांस) नाम दिया गया है। 

ये लोग जीसीसी द्वारा विकसित एक रणनीति का हिस्सा हैं, जो होम क्वारंटीन जांच के लिए तैयार की गई है। तमिलनाडु में सामने आए कुल मामलों का 66.5 फीसदी मामला अकेले चेन्नई में रिपोर्ट किया गया है। इसके अलावा चेन्नई कोरोना वायरस के अधिकतम मामलों वाले शहरों की सूची में भी शामिल है। 


चेन्नई का यह हाल तब है, जब राज्य सरकार ने चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर और चेंगालपेट को कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित जिलों में शामिल कर 30 जून तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है। 

इस महीने की शुरुआत में, चेन्नई नगर निगम ने कोरोना से लड़ने के लिए नई योजना बनाई। इसके तहत 18 श्रेणियों को बनाया गया, जिसे 'होम क्वारंटीन एंड आइसोलेशन निगरानी प्रणाली' (एचक्यूआईएमएस) का नाम दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed