फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways will run shatabdi duronto express and special train rail minister piyush goyal tweet

खुशखबर: इन रूट्स पर फिर चलेंगी शताब्दी-दूरंतो, रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट भी की जारी

Fri, 18 Jun 2021 12:49 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Fri, 18 Jun 2021 12:49 AM IST
सार

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर जो लिस्ट पोस्ट की है, उसमें ट्रेन का नाम और उनके नंबर की लिस्ट भी है। रेल मंत्री ने लिखा कि आगामी कुछ समय में भारतीय रेल द्वारा अनेक रेल सेवाओं का संचालन शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
Indian Railways will run shatabdi duronto express and special train rail minister piyush goyal tweet
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

रेलवे ने कोरोना काल में जिन ट्रेनों को बंद कर दिया था, अब उन्हें धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। दरअसल, कोरोना का ग्राफ नीचे आने के बाद अब भारतीय रेलवे कई रूट्स पर विभिन्न ट्रेनों को बहाल करने की तैयारी में है। बता दें कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर एक लिस्ट साझा की, जिसमें शताब्दी एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस समेत करीब 29 ट्रेनें शामिल हैं। पीयूष गोयल ने बताया कि इन ट्रेनों के अलावा 25 जून से गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस तक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन

रेल मंत्री ने दी ट्रेनों की जानकारी

गौरतलब है कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर जो लिस्ट पोस्ट की है, उसमें ट्रेन का नाम और उनके नंबर की लिस्ट भी है। रेल मंत्री ने लिखा कि आगामी कुछ समय में भारतीय रेल द्वारा अनेक रेल सेवाओं का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा 25 जून से गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस तक एक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन भी शुरू की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना चलाई जाएंगी ये ट्रेनें







रेलवे से मिली सूचना के मुताबिक, नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-अमृतसर जंक्शन शताब्दी एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मूतवी दूरंतो एक्सप्रेस, माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। इनमें ज्यादातर ट्रेनें रोजाना चलेंगी और 21 जून से इनका संचालन शुरू हो जाएगा। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed