फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways IRCTC: Railways to provide cooked food to all Train Passengers from coming 14 February IRCTC resumes service news and updates

IRCTC: ट्रेन यात्रियों को फिर मिलेगी सफर के दौरान भोजन की सुविधा, 14 फरवरी से शुरू होगी सेवा

Fri, 11 Feb 2022 09:55 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 11 Feb 2022 09:55 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक करीब 80 प्रतिशत ट्रेनों में पका हुआ खाना परोसा जा रहा था। अब 14 फरवरी तक 100 प्रतिशत ट्रेनों में यात्रियों को पका हुआ खाना मिलने लगेगा।

विज्ञापन
Indian Railways IRCTC:  Railways to provide cooked food to all Train Passengers from coming 14 February IRCTC resumes service news and updates
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही सभी ट्रेनों में खाने की सुविधा शुरू की जाएगी। फिर से पके हुए भोजन यात्रियों को सफर के दौरान पूर्व की तरह ही मिलने लगेगा। महामारी को देखते हुए खान-पान की सुविधाओं में उच्च मात्रा में स्वास्थ्यवर्धक सामग्रियों को शामिल किया गया है,जिससे यात्रियों को पौष्टिक आहार मिल सके और वह सुरक्षित महसूस करें।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे ने सभी ट्रेनों में पका हुआ भोजन बहाल करने का निर्णय लिया है। अभी तक करीब 80 प्रतिशत ट्रेनों में पका हुआ खाना परोसा जा रहा था अब 14 फरवरी तक 100 प्रतिशत ट्रेनों में यात्रियों को पका हुआ खाना मिलने लगेगा। ट्रेनों में स्वास्थ्यवर्धक, शुद्ध-सात्विक भोजन देने का वादा भी भारतीय रेलवे खान-पान और पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने किया है। 
विज्ञापन


यात्रा करने वाले यात्रियों की आवश्यकताओं और देश भर में कोविड लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के साथ आईआरसीटीसी ने ट्रेनों में पके हुए भोजन सेवाओं को पुन: शुरू करेगा। रेलवे बोर्ड से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार पके हुए भोजन की बहाली पूरी सावधानियों के साथ यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। इस तरह की सेवाएं लगभग 428 ट्रेनों में पके हुए भोजन के रूप में बहाल की जा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


23 मार्च 2020 को कोरोना वायरस महामारी के कारण सुरक्षा उपायों को देखते हुए खान-पान सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। महामारी को देखते हुए खान-पान की सुविधाओं में उच्च मात्रा में स्वास्थ्यवर्धक सामग्रियों को शामिल किया गया है,जिससे यात्रियों को पौष्टिक आहार मिल सके और वह सुरक्षित महसूस करें।


रेलवे ने दिल्ली में कुश्ती अकादमी बनाने के लिए 30.76 करोड़ रूपये मंजूर किए
इस बीच रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने दिल्ली के किशनगंज में अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण कुश्ती अकादमी बनाने के लिये 30.76 करोड़ रूपये मंजूर किए हैं। अकादमी पूरी तरह से कुश्ती के लिए होगी, जो सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस देश की सबसे बड़ी अकादमी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed