{"_id":"5d4103098ebc3e6d1c215a1c","slug":"indian-railways-taking-steps-towards-compulsorily-retiring-a-sizable-number-of-railway-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की छंटनी पर रेलवे का स्पष्टीकरण, नियमित कामकाज की समीक्षा के लिए जारी किए गए हैं पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्मचारियों की छंटनी पर रेलवे का स्पष्टीकरण, नियमित कामकाज की समीक्षा के लिए जारी किए गए हैं पत्र
Wed, 31 Jul 2019 09:07 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 31 Jul 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाचार पत्रों में छपी भारतीय रेलवे, रेलवे कर्मचारियों की एक बड़ी संख्या को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त करने की दिशा में कदम उठा रहा है वाली खबरों पर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बयान दिया है।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि नियमित कामकाज की समीक्षा के लिए जोनल कार्यालयों को पत्र भेजे गए हैं। रेलवे ने कहा कि जोनल कार्यालयों को ऐसे कर्मचारियों की पहचान करने के वास्ते पत्र भेज गए हैं जिनकी आयु 55 वर्ष से अधिक हो गई है और जिन्होंने सेवा में 30 वर्ष पूरे कर लिए हों और ये पत्र कामकाज की नियमित समीक्षा के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Chief Public Relations Officer, Central Railway:...of reiteration, to conduct the routine review of performance of the Railway employees in pursuance of the service conditions laid down under the Indian Railway Establishment Code. (2/2) https://t.co/3y4iexU4hb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 31, 2019
रेलवे का यह स्पष्टीकरण उन अटकलों के बाद आया है जिनमें कहा जा रहा था कि रेलवे बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त करने की योजना बना रहा है। रेलवे ने एक बयान में कहा कि यह समीक्षा, रेलवे प्रतिष्ठान संहिता द्वारा निर्धारित की गई थी और इसे प्रशासन द्वारा लोकहित में आयोजित किए जाने की जरूरत है।