फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways records 1118 metric tons of oxygen supply in a day

प्राणवायु पहुंचाने में भारतीय रेलवे हर दिन बना रहा नया कीर्तिमान, एक दिन में रिकार्ड 1118 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई

Fri, 21 May 2021 07:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 21 May 2021 07:01 PM IST
सार

रेलवे के अनुसार, भारतीय रेलवे का यह प्रयास रहा है कि ऑक्सीजन का अनुरोध करने वाले राज्यों को कम से कम संभव समय में अधिक से अधिक संभव ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके...

विज्ञापन
Indian Railways records 1118 metric tons of oxygen supply in a day
ऑक्सीजन एक्सप्रेस - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लोग बेहाल हैं। जीवन रक्षक दवाईयों के साथ साथ ऑक्सीजन की कमी भी देखने को मिल रही है। इस बीच राज्यों में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए रेलवे भी आगे आया है। कोविड काल में रेलवे ट्रैक पर सांसों को लेकर दौड़ती ऑक्सीजन एक्सप्रेस प्रतिदिन एक रिकार्ड बना रही है।

विज्ञापन


24 अप्रैल से आज तक रेलवे कई राज्यों को 208 ऑक्सीजन एक्सप्रेस और 814 टैंकर्स के जरिए लगभग 13319 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति कर चुका है। शुक्रवार को ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने एक दिन में रिकॉर्ड 1118 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की।
विज्ञापन


भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ना हो और समय रहते ऑक्सीजन पहुंच जाए, इसके लिए रेलवे ऑक्सीजन एक्सप्रेस चला रही है। ट्रेनों के जरिए ऑक्सीजन टैंकर को लोड कर राज्यों में पहुंचाया जा रहा है, ताकि समय बचाया जा सके। अगर यही टैंकर सड़क रास्ते से जाते, तो उन्हें ज्यादा समय लगता, लेकिन ट्रेन से इन्हें कम वक्त में ही पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, भारतीय रेलवे का यह प्रयास रहा है कि ऑक्सीजन का अनुरोध करने वाले राज्यों को कम से कम संभव समय में अधिक से अधिक संभव ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके। रेलवे अब तक महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड, तमिलनाडु, पंजाब, केरल और आंध्र प्रदेश को 208 ऑक्सीजन एक्सप्रेस और 814 टैंकर्स के जरिए लगभग 13319 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति कर चुका है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा अब रोजाना 800 एमटी से अधिक मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) देश में पहुंचाई जा रही है।

रेलवे ने अब तक महाराष्ट्र में 614 एमटी ऑक्सीजन, उत्तर प्रदेश में लगभग 3338, मध्यप्रदेश में 521 एमटी, हरियाणा में 1619 एमटी, तेलंगाना में 772 एमटी, राजस्थान में 98 एमटी, कर्नाटक में 714 एमटी, उत्तराखंड में 320 एमटी, तमिलनाडु में 649 एमटी, आंध्र प्रदेश में 292 एमटी, पंजाब में 153 एमटी, केरल में 118 एमटी तथा दिल्ली में 4410 एमटी से अधिक ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।


रेल मंत्रालय ने आगे कहा, जरूरतमंद राज्यों को कम से कम समय में अधिक मात्रा में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करना भारतीय रेलवे का लक्ष्य है। रेल मार्गों को खुला रखा गया है और उच्च सतर्कता बरती जा रही है ताकि ऑक्सीजन एक्सप्रेस समय पर पहुंच सकें। इन ट्रेनों की निगरानी को आसान करने के लिए बिजनेस डेवलपमेंट ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है। ताकि ऑनलाइन ट्रेनों की जानकारी मिलती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed