फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways News Rail ticket reservation surged by 230 percent after states relax lockdown restrictions

कोरोना की धीमी रफ्तार: कई राज्यों ने लॉकडाउन में दी छूट, रेल टिकट आरक्षण में 230 फीसदी की वृद्धि

Wed, 09 Jun 2021 02:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 09 Jun 2021 02:34 AM IST
सार

  • कोरोना की धीमी रफ्तार ने भारतीय रेलवे की रफ्तार में तेजी ला दी है।
  • रेलवे में आरक्षित टिकटों की बुकिंग में पिछले तीन हफ्तों में 230 फीसदी की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
Indian Railways News Rail ticket reservation surged by 230 percent after states relax lockdown restrictions
टिकट बुकिंग काउंटर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले तीन हफ्तों में भारतीय रेलवे में आरक्षित टिकटों की बुकिंग में 230 फीसदी की वृद्धि हुई है क्योंकि कोरोना संक्रमण की संख्या तेजी से कम हो रही है और ज्यादातर राज्यों ने लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है। साथ ही मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में कुल सीटों की बुकिंग में भी सुधार हुआ है।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, 15 मई को आरक्षित यात्रियों की कुल बुकिंग 6.3 लाख थी, जो सोमवार (7 जून) को बढ़कर 14.6 लाख हो गई। गौरतलब है कि यात्रियों को भविष्य में यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि के लिए टिकट बुक करने की अनुमति है। आंकड़ों में उन गंतव्य स्टेशनों को जोड़ा गया है जहां पिछले कुछ दिनों में ज्यादा मात्रा में यातायात दर्ज किया गया है, इनमें मुंबई और पुणे क्षेत्र, दिल्ली क्षेत्र, अहमदाबाद, चेन्नई, सिकंदराबाद और बंगलूरी शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटों की बुकिंग पिछले एक सप्ताह में धीरे-धीरे बढ़कर लगभग 90 फीसदी हो गई है, जो मई के मध्य में 60 फीसदी के स्तर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ सुनीत शर्मा ने कहा कि रेलवे यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए और ट्रेनें चलाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगले 5-6 दिनों में 100 और ट्रेनें चलाने की योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा, 'हम जल्द से जल्द ट्रेन सेवाओं को सामान्य करना चाहते हैं। हमने महामारी की दूसरी लहर से पहले लगभग 1,500 ट्रेनों का संचालन किया था। हालांकि, महामारी और विभिन्न राज्यों में आवाजाही पर प्रतिबंध के कारण, हमें चुनौतियों का सामना करना पड़ा।'

ये भी पढ़ें:- कोरोना: संक्रमण की रफ्तार हुई कम, रेलवे यात्रियों के लिए शुरू करेगा 100 ट्रेनें

वर्तमान में रेलवे प्रतिदिन 889 विशेष मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चला रही है। शर्मा ने कहा कि महामारी की स्थिति के कारण सेवाओं की पूर्ण बहाली के लिए एक सटीक समयरेखा बता पाना असंभव है। एक सवाल के जवाब में, शर्मा ने कहा कि लगभग 2,600 रेलवे कर्मचारियों की कोविड-19 के कारण मौत हुई है।


इस साल अप्रैल से गर्मियों की भीड़ को दूर करने के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन के सवाल पर, रेलवे बोर्ड के प्रमुख ने कहा कि 500 ट्रेनों ने विभिन्न क्षेत्रों से 1,472 यात्राएं कीं, जिसमें केवल मुंबई और दिल्ली क्षेत्र में 343 ट्रेनों की बड़ी संख्या शामिल थी। गोरखपुर, पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, वाराणसी, गुवाहाटी, मंडुआडीह, बरौनी, प्रयागराज, बोकारो, रांची, लखनऊ और कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा मांग दर्ज की गई।

शर्मा ने यह भी कहा कि अब तक लगभग 6.5 लाख कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा चुका है और वे राज्यों से बात कर रहे हैं और कुछ ने रेलवे कर्मचारियों, विशेष रूप से 18-44 आयु वर्ग में, को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करने पर सहमति व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed