{"_id":"607808fa8ebc3e591c369a59","slug":"indian-railways-is-ready-with-isolation-coaches-will-provide-the-states-as-demands-come-with-basic-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट के बीच आइसोलेशन कोच के साथ फिर तैयार है भारतीय रेलवे, राज्य सरकारों की मांग का इंतजार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संकट के बीच आइसोलेशन कोच के साथ फिर तैयार है भारतीय रेलवे, राज्य सरकारों की मांग का इंतजार
Thu, 15 Apr 2021 08:42 PM IST
Harendra Chaudhary
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 15 Apr 2021 08:42 PM IST
सार
कोच में मेडिकल फैसिलिटी जुटाने का काम राज्य सरकार करेगी। कोच की सफाई, कंबल, पानी, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी रेलवे की होगी। इन कोचेस में स्वास्थ्य उपकरण लगाने के लिए सुविधाएं दी गई हैं...
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर आइसोलेशन कोच
- फोटो : ANI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बढ़ते संक्रमण और राज्यों के अस्पतालों में बेड्स की कमी के बीच ट्रेन के डिब्बों में बने आइसोलेशन कोच की जरूरत पड़ने लगी है। हालांकि रेलवे की आइसोलेशन कोच को लेकर तैयारियां पूरी हैं। जैसे ही राज्य सरकारों की तरफ से डिमांड आएगी उन्हें बुनियादी सुविधाओं के साथ उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला से नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि कोविड-19 आइसोलेशन कोच को संदिग्ध और संक्रमित हो चुके दोनों मामलों में पृथकवास के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। पिछले वर्ष करीब साढ़े पांच हजार से ज्यादा कोच बने थे। 80 फीसदी कोच तैयार कर सभी जोन और स्टेशन में रखे हुए हैं। जैसे ही राज्य सरकारों की तरफ से डिमांड आएगी उन्हें बुनियादी सुविधाओं के साथ कोच उपलब्ध करवाएं जाएंगे। कोच में मेडिकल फैसिलिटी जुटाने का काम राज्य सरकार करेगी। कोच की सफाई, कंबल, पानी, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी रेलवे की होगी। इन कोचेस में स्वास्थ्य उपकरण लगाने के लिए सुविधाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि महाराष्ट्र के नंदुरबार जिला प्रशासन ने पश्चिमी रेलवे से तकरीबन 95 कोच और 1500 बेड्स की मांग की है। प्रत्येक कोविड-19 ट्रेन में 20 कोच होंगे, जिसमें स्लीपर और जनरल कोच दोनों शामिल होंगे। प्रत्येक कोच में 16 मरीजों को एडमिट करने की क्षमता है। नंदुरबार जिले के अधिकारियों और पश्चिमी रेलवे के मुंबई डिवीजन के अधिकारियों की बातचीत के बाद इन कोचों को निर्धारित जगह पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले वर्ष रेल मंत्रालय की तरफ से कोरोना तैयारी संक्रमण को रोकने के लिए कई प्रकार की तैयारियां की गई थीं। इसमें सैनिटाइजर निर्माण, मास्क निर्माण, पीपीई किट का निर्माण के साथ ही कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर कोच का निर्माण किया गया था। इन केयर कोच को पूरे देश के स्टेशनों पर लगाया भी गया था, लेकिन इसका इस्तेमाल कुछ रेलवे स्टेशनों पर हुआ और अधिकांश पर इसकी जरुरत ही नहीं पड़ी।