फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: Dont worry if your phone is stolen or lost while traveling in train! RPF will find it

Railways: ट्रेन में सफर के दौरान फोन चोरी या गुम होने पर न हों परेशान! RPF खोज कर देगा; आपको करना होगा ये काम

Fri, 04 Apr 2025 02:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 04 Apr 2025 02:11 PM IST
सार

आरपीएफ ने दूरसंचार विभाग के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के साथ सफल साझेदारी की है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में पोस्ट की है।

विज्ञापन
Indian Railways: Dont worry if your phone is stolen or lost while traveling in train! RPF will find it
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे है ऐसे में आपका मोबाइल फोन खो गया है या चोरी हो गया है तो अब परेशान होने की जरुरत नहीं है। आपके खोए हुए मोबाइल फोन को खोजने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दूरसंचार विभाग से हाथ मिलाया है।

विज्ञापन


दरअसल, आरपीएफ ने दूरसंचार विभाग के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के साथ सफल साझेदारी की है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में पोस्ट की है। डॉट ने एक्स पर बताया है कि रेलवे स्टेशन या ट्रेन में फोन के चोरी होने या गुम होने पर इसे आरपीएफ और संचार एप की मदद से ट्रेस किया जा सकता है। पोस्ट में यह भी बताया है कि अगर फोन न मिले तो इस एप की मदद से फोन ब्लॉक भी किया जा सकता है। इस एप का नाम संचार साथी है। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) में एक पायलट प्रोग्राम की सफलता के बाद यह पहल की गई है। अब भारतीय रेल द्वारा इस पहल को पूरे भारत में लागू किए जाने के बाद करोड़ों रेल यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


आम आदमी इस तरह से फोन कर सकेंगे ब्लॉक
संचार साथी सरकारी एप है। इसे केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग ने इसी साल जनवरी में लॉन्च किया था। इस एप की मदद से आप मोबाइल से ही साइबर फ्रॉड या फेक कॉल्स की भी शिकायत कर सकते हैं। साथ ही आप चोरी या गुम हुए फोन का पता लगा सकते हैं या उसे ब्लॉक कर सकते हैं। इससे पहले सरकार ने साल 2023 में संचार साथी पोर्टल भी लॉन्च किया था। इसके जरिए लोग फ्रॉड कॉल्स और मैसेज की शिकायत कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स गुम हुए मोबाइल फोन में लगे सिम को ब्लॉक भी कर सकते हैं। यही नहीं, इसके जरिए अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की जांच भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचार साथी वेबसाइट पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करके संचार साथी एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप सीधे प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर पर जाकर भी इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। एप डाउनलोड करने के बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आप इस एप के फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं। ट्रेन में सफर के दौरान फोन चोरी होने या गुम होने के बाद आप किसी दूसरे के फोन में संचार साथी एप डाउनलोड करके अपने फोन को तलाश कर सकते हैं। साथ ही उसे ब्लॉक भी करा सकते हैं। रेलवे स्टेशन या ट्रेन में फोन चोरी होने पर आरपीएफ को इसके बारे में जानकारी देनी होगी। इसके बाद आरपीएफ संचार साथी एप की मदद से फोन के बारे में पता लगाएगी।


यात्रियों के पास शिकायत के लिए रहेंगे ये भी विकल्प
खोए हुए मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए यात्री इसकी शिकायत रेल मदद एप या 139 डायल के जरिए कर सकते हैं। यदि यात्री एफआईआर दर्ज नहीं कराना चाहते, तो उन्हें सीईआईआर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराने का भी विकल्प मिलेगा। सीईआईआर पोर्टल पंजीकरण का विकल्प चुनने पर आरपीएफ की जोनल साइबर सेल शिकायत को सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज करेगी और आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद डिवाइस को ब्लॉक करेगी। यदि सिम के साथ खोए हुए पता मिल जाता है तो डिवाइस के उपयोगकर्ता को निकटतम आरपीएफ पोस्ट पर लौटाने की सलाह दी जाएगी। इसके बाद मोबाइल का असली उपयोगकर्ता आवश्यक दस्तावेज देकर अपना फोन वापस पा सकता है। फोन मिलने के बाद, शिकायतकर्ता सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से फोन को अन ब्लॉक करने का अनुरोध कर सकता है, जिसमें जरूरत पड़ने पर आरपीएफ से सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed