{"_id":"6a29a5edfc80380b4905567c","slug":"indian-railways-did-safety-audit-of-trains-railway-stations-amid-heat-wave-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: बढ़ती गर्मी के बीच रेलवे ने क्यों बढ़ाई स्टेशनों की चौकसी?, जानिए पूरा प्लान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways: बढ़ती गर्मी के बीच रेलवे ने क्यों बढ़ाई स्टेशनों की चौकसी?, जानिए पूरा प्लान
Wed, 10 Jun 2026 11:29 PM IST
नितिन गौतम
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:29 PM IST
सार
रेलवे के सेफ्टी ऑडिट में यह भी देखा जाएगा कि स्टेशनों पर लागू सभी फायर सेफ्टी मानकों और सुरक्षा नियमों का पालन हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन
गर्मियों को देखते हुए रेलवे की खास तैयारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कई हिस्सों में बढ़ती गर्मी और सार्वजनिक स्थानों पर आग लगने की घटनाओं के बीच भारतीय रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। यात्रियों और रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे देशभर के स्टेशनों पर फायर सेफ्टी ऑडिट करने का फैसला लिया है। इसके तहत स्टेशनों पर मौजूद अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी और जहां भी कमियां मिलेंगी, उन्हें दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
रेल मंत्रालय के अनुसार, ऑडिट के दौरान स्टेशन भवनों, विद्युत प्रणालियों, एयर कंडीशनिंग और वेंटिलेशन सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट, फायर फाइटिंग सिस्टम, पानी की उपलब्धता, पंपिंग और स्प्रिंकलर सिस्टम सहित सभी महत्वपूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच होगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आपात स्थिति में रेलवे स्टेशन पूरी तरह तैयार रहें।
इस सेफ्टी ऑडिट में यह भी देखा जाएगा कि स्टेशनों पर लागू सभी फायर सेफ्टी मानकों और सुरक्षा नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। जहां भी सुरक्षा मानकों में कमी पाई जाएगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें गठित करेगा। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ एजेंसियों और राज्य फायर विभाग की भी मदद ली जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन
भारतीय रेल का कहना है कि यात्रियों और रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। फायर सेफ्टी ऑडिट की यह पहल रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।