फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways Confirm Ticket Diwali Chhath Crowd Control on New Delhi Station news and updates

Railway: अब कन्फर्म टिकट वालों को भी करना होगा थोड़ा इंतजार, दीवाली-छठ पर नई दिल्ली स्टेशन पर ऐसी होगी व्यवस्था

Sat, 11 Oct 2025 02:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 11 Oct 2025 02:29 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Confirm Ticket Diwali Chhath Crowd Control on New Delhi Station news and updates
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
दीवाली और छठ जैसे त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई है। अब (आरक्षित) कन्फ़र्म  टिकट वाले यात्रियों को भी होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा, ताकि स्टेशन पर अव्यवस्था न हो। ट्रेन के प्रस्थान से लगभग 90 मिनट पहले ही यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खास इंतजाम किए गए हैं। अब यात्रियों को टिकट जांच अधिकारी द्वारा टिकट दिखाने के बाद ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति मिलेगी। रेलवे ने ऐसी ही व्यवस्था होली और पिछले साल की दीवाली पर भी की थी।
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों के अजमेरी गेट की ओर स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया है। यहां कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ट्रेन चलने से करीब 90 मिनट पहले तक रोका जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फरवरी में हुई दुर्घटना के बाद स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए कई नए कदम उठाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए स्थायी होल्डिंग एरिया पहले से बनाया गया है, जबकि (आरक्षित) कन्फर्म टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार किया जा रहा है। इसे 15 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को पहले इसी अस्थायी क्षेत्र में रुकना होगा। उन्हें ट्रेन के चलने से 60 से 90 मिनट पहले ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में आसानी होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कई प्रवेश द्वार खोले जाएंगे, जहां टिकट जांच के बाद ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश दिया जाएगा।

दरअसल, रेलवे रेलवे प्रशासन की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि स्पेशल ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 16 से चलाई जाएं। इससे यात्रियों को फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे स्थायी होल्डिंग एरिया से सीधे प्लेटफॉर्म 16 पर पहुंच सकेंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए वहां रेलवे अधिकारियों के साथ आरपीएफ के जवान भी पर्याप्त संख्या में तैनात रहेंगे, ताकि यात्रियों की आवाजाही सुचारू रूप से हो सके। रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों ने अनुसार, यह क्षेत्र अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। जल्द ही होल्डिंग एरिया की उद्घाटन की तारीख तय की जाएगी। उम्मीद है कि इसका उद्घाटन अगले दो से तीन दिनों में किया जाएगा।
विज्ञापन

रेल मंत्री भी पहुंचे निरीक्षण के लिए
इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बने नए होल्डिंग एरिया का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था से यात्रियों को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि स्टेशन की भीड़ प्रबंधन प्रणाली भी और बेहतर होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और बेहतर अनुभव देने के लिए अब एक ‘यात्री सुविधा केंद्र’ तैयार किया गया है।

रेल मंत्री मंत्री ने बताया कि दो साल पहले एक अस्थायी होल्डिंग एरिया का प्रयोग किया गया था, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली थी। अब उसी प्रयोग को स्थायी रूप में लागू किया गया है। यह सुविधा खास तौर पर उन यात्रियों के लिए है, जो बिना आरक्षण टिकट के स्टेशन पहुंचते हैं।

देशभर के 76 स्टेशनों पर लागू होगी व्यवस्था
रेल मंत्री ने बताया कि देशभर के 76 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर, जहां भीड़ अधिक रहती है, इसी तरह की स्थायी व्यवस्था लागू की जाएगी। आने वाले समय में, जब छठ और दीपावली जैसे त्योहारों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ेगी, तब इस नई प्रणाली की व्यावहारिक परीक्षा होगी। उस अनुभव के आधार पर अन्य स्टेशनों पर भी ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed