{"_id":"5b8bcae242c79246553377d9","slug":"indian-railways-announces-48-special-trains-for-durga-puja-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा और दिवाली पर रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुर्गा पूजा और दिवाली पर रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Sep 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
त्योहारों के मौके पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने पनवेल और हजूर साहिब नांदेड़ के बीच 48 साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन दुर्गा पूजा, दिवाली और ठंड के मौसम में चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा कि हजूर साहिब नांदेड़ से स्पेशल ट्रेन हर शनिवार शाम 5.30 बजे पनवेल को चलाई जाएगी। यह साप्ताहिक ट्रेन एक सितंबर 2018 से 23 फरवरी 2019 तक चलेगी। इस ट्रेन का पनवेल पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 9 बजे होगा।
विज्ञापन
पनवेल से हजूर साहिब नांदेड़ स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर 2018 से 24 फरवरी 2019 तक चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन हर रविवार सुबह 10 बजे पनवेल से चलेगी और इसका हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 5 बजे होगा। रेलवे के बयान में कहा गया है कि इस स्पेशल ट्रेन में एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी सहित 10 स्लीपर और 8 जनरल क्लास के डब्बे होंगे।
विज्ञापन