{"_id":"5d5806578ebc3e89a3542657","slug":"indian-railway-wants-to-electrify-its-whole-network-by-2022-under-mission-electrification","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल 2022 तक पूरे रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण करने का लक्ष्य लेकर चल रहा भारतीय रेलवे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साल 2022 तक पूरे रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण करने का लक्ष्य लेकर चल रहा भारतीय रेलवे
Sat, 17 Aug 2019 07:23 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 17 Aug 2019 07:23 PM IST
सार
- रेलवे के इस कदम से कम होगा प्रदूषण, बढ़ेगी ट्रेनों की सामान्य गति
- परिचालन लागत को काफी कम कर देगा 'मिशन इलेक्ट्रिफिकेशन'
- तीन नवंबर 2016 को 'मिशन इलेक्ट्रिफिकेशन' की शुरुआत हुई थी
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे ने कहा है कि 'मिशन इलेक्ट्रिफिकेशन' के तहत साल 2022 तक वह अपने पूरे रेलवे नेटवर्क का 100 फीसदी विद्युतीकरण करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। भारतीय रेलवे ने यह योजना डीजल इंजनों को बंद कर ट्रेन से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए और रेलों की सामान्य गति को बढ़ाने के लिए तैयार की है।
विज्ञापन
डीजल इंजनों की कार्यक्षमता काफी कम होती है और इन्हें चलाने में बहुत लागत आती है। भारतीय रेलवे ने दावा किया है कि 'मिशन इलेक्ट्रिफिकेशन' परिचालन लागत को काफी हद तक कम कर देगा। बता दें कि भारतीय रेलवे ने तीन नवंबर 2016 को मिशन इलेक्ट्रिफिकेशन को तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु के निर्देशन में शुरू किया था।
विज्ञापन
इसके साथ ही रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन को निर्देश दिया है कि 31 साल पुराने डीजल इंजनों का इस्तेमाल न किया जाए। रेलवे की योजना है कि 'मिशन इलेक्ट्रिफिकेशन' को उत्तरी रेलवे के साथ शुरू किया जाए।
विज्ञापन