फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian Railway: There will be a big change in all railway stations of the country

Railway: देश के सभी रेलवे स्टेशनों में होगा बड़ा बदलाव,यात्रियों की दूर होगी परेशानी; रेलवे को होगा ये फायदा

Fri, 29 Aug 2025 11:11 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 11:11 PM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन सहित अन्य बड़े स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों की परेशानी दूर होगी। ऐसे यात्रियों को अब प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले गेट पर ही टिकट मिल जाएगा।

विज्ञापन
indian Railway: There will be a big change in all railway stations of the country
नई दिल्ली स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन सहित अन्य बड़े स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों की परेशानी दूर होगी। ऐसे यात्रियों को अब प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले गेट पर ही टिकट मिल जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल-अनारक्षित टिकट प्रणाली (एम-यूटीएस) सहायकों की तैनाती की जाएगी। रेलवे ने अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से करने जा रहा है। इसके परिणाम की समीक्षा करने के बाद अन्य स्टेशनों पर इसे लागू किया जाएगा। इस व्यवस्था से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को रोकने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन


दरअसल, नई दिल्ली समेत भीड़ वाले स्टेशनों में अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। वहीं भीड़ वाले समय के अलावा त्योहारों और छुट्टियों में यह भीड़ बढ़ जाती है। रेलवे अब इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाए हैं। इसके बावजूद परेशानी दूर नहीं हो रही है। इसलिए रेलवे स्टेशनों पर अब एम-यूटीएस लगाएं जाएंगे। यह यात्रियों की परेशानी दूर करेंगे। एम-यूटीएस मोबाइल नुमा एक मशीन है। इसमें एक छोटा सा प्रिंटर भी लगा होता है। इससे यात्री को मौके पर उनका गंतव्य पूछकर अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्हें टिकट खरीदने के लिए काउंटर या एटीवीएम के सामने लाइन में नहीं खड़ा होना होगा।
विज्ञापन


रेलवे ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला के दौरान प्रयागराज में टीटीई को यह मशीन दी गई थी, जिससे कि वह ट्रेन के अंदर यात्रियों का टिकट उपलब्ध कराते थे। अब निजी हाथ में यह सेवा देने की तैयारी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एम-यूटीएस सहायकों की नियुक्ति के लिए रेलवे प्रशासन ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगले माह तक इनके चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद उन्हें प्रशिक्षण देकर स्टेशन पर तैनात किया जाएगा। प्रत्येक टिकट पर उन्हें कमीशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे का कहना है कि, इस व्यवस्था से यात्रियों को सुविधा होगी। उन्हें टिकट के लिए काउंटर पर या एटीवीएम के आगे लाइन में नहीं लगना होगा। यात्रियों को सुविधा के साथ ही बेटिकट यात्रियों को रोकने में मदद मिलेगी। प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले ही यात्रियों की जांच की जाएगी। बिना टिकट वाले को मौके पर ही टिकट उपलब्ध करा दिया जाएगा। इससे रेलवे को राजस्व मिलेगा और प्लेटफार्म पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे अनधिकृत लोगों को प्लेटफार्म पर जाने से रोका जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed