फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railway: Fastest High-Speed Trains in India, Know about more details here

भारत की हाई-स्पीड रेलगाड़ियां, नाम और गति की जानकारी पाएं यहां

Mon, 30 Dec 2019 02:11 PM IST
Jaya Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 30 Dec 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway: Fastest High-Speed Trains in India, Know about more details here
राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : Social Media

Indian Railway : भारतीय रेलवे इस समय अपनी यात्री गाड़ियों की औसत गति को 30 फीसदी तक बढ़ाए जाने की योजना पर काम कर रही है। रेलवे द्वारा आगे आने वाले साढ़े चार वर्षों में केवल चुनिंदा मालगाड़ियों की रफ्तार 80 प्रतिशत तक बढ़ाने पर ध्यान क्रेंद्रित कर रही है। भारतीय रेलवे ने बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी का परिणाम है कि हमारे देश में कई हाई स्पीड ट्रेनें संचालित हो रही हैं। चलिए आज हम इन हाई स्पीड ट्रेनों की खूबियों, उनके गंतव्य और गति के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Indian Railway: Fastest High-Speed Trains in India, Know about more details here
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

गतिमान एक्सप्रेस : गतिमान एक्सप्रेस एक तरफ जाने में 188 किलोमीटर दूरी तय करती है जोकि दिल्ली से आगरा मात्र 100 मिनट में 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पहुंचाती है। यह ट्रेन दिल्ली और झांसी के बीच चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Railway: Fastest High-Speed Trains in India, Know about more details here
भोपाल शताब्दी - फोटो : AMAR UJALA

भोपाल शताब्दी : दिल्ली और झांसी के बीच चलने वाली यह पहली शताब्दी एक्सप्रेस है। बाद में इसे भोपाल तक चलने की अनुमति मिली। अब इस ट्रेन का नाम भोपाल शताब्दी है। हबीबगंज (भोपाल) से 155 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति के साथ भारत की दूसरी सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में एक है। यह नई दिल्ली, ग्वालियर और भोपाल जैसे प्रमुख पर्यटन शहरों से होकर चलती है। यह ट्रेन 1988 में शुरू की गई थी।

विज्ञापन

Indian Railway: Fastest High-Speed Trains in India, Know about more details here
राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala

राजधानी एक्सप्रेस : मुंबई से दिल्ली के बीच चलने वाली ये राजधानी एक्सप्रेस सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है। इसकी शुरुआत 1972 में की गई थी। इस राजधानी एक्सप्रेस का आरक्षण चार्ट गाड़ी के चलने से सिर्फ 15 मिनट पहले तैयार किया जाता है। यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। राजधानी गाड़ी भारत में शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस के साथ सबसे तेज ट्रेनों में से एक मानी जाती है।

Indian Railway: Fastest High-Speed Trains in India, Know about more details here
कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

कानपुर रिवर्स शताब्दी : भारतीय रेलवे की देन कानपुर से नई दिल्ली तक चलने वाली शताब्दी ट्रेन है। इस ट्रेन को चौथी सबसे अच्छी ट्रेन का दर्जा मिला है। इसकी रफ्तार 140 किलोमीटर प्रतिघंटे है। इसे लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस के रिवर्स टाइम टेबल के कारण कानपुर रिवर्स शताब्दी कहा जाता है। रिवर्स शताब्दी को पिछले साल गोल्ड स्टैंडर्ड में बदला गया था।

Indian Railway: Fastest High-Speed Trains in India, Know about more details here
Duronto Express - फोटो : wikipedia

सियालदह दुरंतो : भारतीय रेलवे की यह दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों में एक है। यह सियालदह और नई दिल्ली के बीच अधिकतम 132 किलोमीटर प्रतिघंटे घंटे की गति से चलती है। दुरंतो एक्सप्रेस श्रेणी की रेलगाड़ियां लंबी दूरी की ट्रेन हैं।

इन ट्रेनों की है सुपरफास्ट रफ्तार

Indian Railway: Fastest High-Speed Trains in India, Know about more details here
  • हावड़ा राजधानी : हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस हावड़ा और नई दिल्ली के बीच चलाई जाती है। यह भारतीय रेलवे की पहली राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन है। इस ट्रेन की मौजूदा गति को 110 किलोमीटर प्रतिघंटे से बढ़ाकर 120 किलोमीटर प्रतिघंटे किया जा रहा था।
  • हावड़ा दुरंतो : हावड़ा- नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को कोलकाता दुरंतो एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है। यह देश की फास्ट चलने वाली ट्रेनों की श्रेणियों में आती हैं। इस ट्रेन की गति भी हावड़ा राजधानी की तरह ही है।
  • इलाहाबाद दुरंतो एक्सप्रेस : लोकमान्य तिलक टर्मिनस-इलाहाबाद दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई और इलाहाबाद के बीच सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। भारतीय रेल की यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है। इसकी औसत गति 85 किलोमीटर प्रतिघंटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed