फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian postal department will start home delivery scheme from vrindavan

अच्छी खबर: अब वृंदावन से डाकिए आपके घर लाएंगे 'ठाकुरजी का प्रसाद'

Sat, 23 Apr 2016 05:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन Updated Sat, 23 Apr 2016 05:20 AM IST
सार

  • डाक विभाग की वृंदावन से ‘होम डिलिवरी’ शुरू करने की योजना
  • ग्राहकों की सुविधा के लिए वृंदावन डाकघर में लगेगा एटीएम
  • पोस्ट मास्टर जनरल ने वृंदावन में दी योजना की जानकारी

विज्ञापन
indian postal department will start home delivery scheme from vrindavan
डाक विभाग - फोटो : pti

विस्तार

जल्द ही आप डाकिया से प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भी मंगा सकेंगे। कंठी माला से लेकर ठाकुरजी की शृंगार सामग्री की भी भक्तों के पास ‘होम डिलीवरी’ की जाएगी। धर्मनगरी वृंदावन में भक्तों के लिए जल्द ही ये सुविधा शुरू होने वाली है।
विज्ञापन


शुक्रवार को यहां वृंदावन डाकघर का निरीक्षण करने आईं डाक विभाग आगरा की पीएमजी (पोस्ट मास्टर जनरल) मनीषा सिन्हा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वृंदावन से होम डिलिवरी योजना के माध्यम से भक्तों को आराध्य के करीब लाने में डाक विभाग भी सहभागी बनेगा। विभाग वृंदावन के विभिन्न मंदिरों में लगने वाले भोग प्रसाद, ठाकुरजी की शृंगार सामग्री, यमुना जल, तुलसी कंठी माला आदि धार्मिक महत्व की वस्तुओं की होम डिलिवरी के संबंध में कार्ययोजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को उन्होंने वृंदावन डाकघर में एटीएम के लिए स्थान का चयन भी किया। उन्होंने कहा कि लोगों का डाकघर से जुड़ाव धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। डाकघर की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए कई नई योजनाओं की ढांचागत तैयारी चल रही है। अब बैंकों की तर्ज पर डाक विभाग भी एटीमएम सुविधा देगा। आगरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, मथुरा सहित 17 क्षेत्रों में डाक एटीएम लगाने की योजना थी। 15 स्थानों पर एटीएम लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमजी ने बताया कि वृंदावन की धार्मिक महत्ता को देखते हुए यहां भी एक एटीएम लगाने की योजना है। एक-दो माह में एटीएम सेवा शुरू हो जाएगी। कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए डाक विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 18001803027 की शुरुआत की है। इस दौरान डाक विभाग के एडी आगरा एसके गुप्ता, डीआर आर्या, आरएन यादव, पीके गुप्ता, के एस मीणा, मेंबर आफ टेक्नोलॉजी बीबी सुधाकर आदि उपस्थित रहे।


शिकायत भी आई
डाक विभाग की नई योजनाओं के बारे में बताने के दौरान ही विभाग से संबंधित एक समस्या भी सामने आई। वृंदावन डाकघर के निरीक्षण के दौरान एक ग्राहक ने मथुरा से वृंदावन स्पीड पोस्ट करने पर 17 रुपये और वृंदावन से मथुरा स्पीड पोस्ट करने पर 39 रुपये वसूलने की शिकायत की। पीजीएम आगरा ने अधीनस्थों से जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed