{"_id":"5f7264b43b3aac4810391d4e","slug":"indian-olympic-association-has-prepared-battery-powered-electronic-masks-to-prepare-well-for-the-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाएगा ट्रेनिंग कराएगा इलेक्ट्रॉनिक मास्क, खिलाड़ियों को होगा फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से बचाएगा ट्रेनिंग कराएगा इलेक्ट्रॉनिक मास्क, खिलाड़ियों को होगा फायदा
Tue, 29 Sep 2020 04:03 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 29 Sep 2020 04:03 AM IST
सार
- आईओए ने ओलंपिक की तैयारियां शुरू करवाने को आईआईटी से तैयार करवाए बैटरी से चलने वाले मास्क
- दावा इन मास्क को लगाकर की जा सकती है गहन ट्रेनिंग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter@unimask
विस्तार
भारतीय ओलंपिक संघ ने टोक्यो ओलंपिक की तैयारियां पटरी पर लाने के लिए बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रॉनिक मास्क तैयार करवाए हैं। ये मास्क ओलंपिक की तैयारियों में जुटे या फिर इंतजार कर रहे खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आईओए का दावा है कि आईआईटी के छात्रों की ओर से तैयार ये मास्क खिलाड़ियों की गहन ट्रेनिंग के दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, बल्कि कोरोना के खतरे से बचाएंगे।
विज्ञापन
मास्क के अंदर पंखे ऑक्सीजन सप्लाई रखेंगे सुचारु
आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने खुलासा किया है कि कोरोना के चलते अभी भी खिलाड़ी डरे हैं और ओलंपिक की तैयारियां शुरु करने को तैयार नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आईआईटी के छात्रों से इलेक्ट्रॉनिक मास्क तैयार करवाए हैं।
विज्ञापन
छात्रों ने दावा किया है कि गहन ट्रेनिंग के दौरान ये मास्क लगाकर आसानी से ट्रेनिंग की जा सकती है। मास्क में अंदर और बाहर चलने वाले पंखे लगाए गए हैं। अंदर चलने वाला पंखा मास्क के अंदर छोड़ी गई सांस को फिल्टर से बाहर निकालेगा और बाहर चलने वाला पंखा वातावरण की ऑक्सीजन की सप्लाई को सुचारु रखेगा। पंखे की स्पीड को जरूरत के हिसाब से कम ज्यादा किया जा सकेगा।
यही नहीं हर 15 दिन में फिल्टर बदला जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान आठ घंटे तक लगातार मास्क पहनकर अभ्यास किया जा सकता है। इसका कोई नुकसान नहीं होगा। रात में बैटरी से इसे चार्ज कर पांच दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
सफल रहा प्रयोग तो आईओसी को भेजेंगे मास्क
मेहता के मुताबिक मास्क मंगवा लिए गए हैं। पहले इन्हें आईओए के मेडिकल कमीशन के समक्ष रखा जाएगा। उनकी अनुमति के बाद इन्हें ट्रायल के तौर पर पर खिलाड़ियों को वितरित किया जाएगा। कोई शिकायत नहीं आने पर इन्हें अनिवार्य कर दिया जाएगा। यही नहीं प्रयोग सफल रहा तो इस मास्क को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद और जापान ओलंपिक कमेटी को भी भेजा जाएगा।