फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Oil Corporation threaten to stop jet fuel supply to Air India over pending dues

आईओसी और एयर इंडिया के बीच का मामला सुलझा, प्रभावित नहीं होंगी उड़ानें

Tue, 16 Jul 2019 05:41 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 16 Jul 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Indian Oil Corporation threaten to stop jet fuel supply to Air India over pending dues
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

एयर इंडिया और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसी) के बीच मामला सुलझ गया है। दरअसल, आईओसी ने बकाए बिलों का भुगतान न होने पर एयरलाइन को ईंधन न देने की धमकी दी थी। हालांकि सोमवार रात को विमानन मंत्रालय के अधिकारी के साथ बैठक के बाद मामले को सुलझा लिया गया। अब आईओसी एयर इंडिया को ईंधन की आपूर्ति नहीं रोकेगा।

विज्ञापन


एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 'विमानन मंत्रालय के साथ एक बैठक के बाद मामले को सुलझा लिया गया है।' कैश की तंगी से जूझ रही एयरलाइन को बकायों का भुगतान करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल जब सरकार एयरलाइन की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचना चाहती थी तो इसपर 54,000 करोड़ रुपये की देनदारी थी। सरकार ने तब एक विशेष प्रयोजन वाहन- एयर इंडिया एसेट होल्डिंग्स में लगभग 29,000 करोड़ रुपये का कार्यशील पूंजी ऋण हस्तांतरित किया था।
विज्ञापन


एयर इंडिया पर पेट्रोलियम कंपनियों और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) समेत अन्य का काफी पैसा बकाया है। कंपनी को रोजाना 15 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। सूत्र ने बताया था, 'इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बकाए का भुगतान नहीं होने पर मंगलवार शाम चार बजे से पटना, पुणे, चंडीगढ़, कोचीन, विशाखापट्टनम और रांची जैसे कुछ हवाई अड्डों पर ईंधन की आपूर्ति बंद करने की धमकी दी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र ने कहा था कि यदि पेट्रोलियम कंपनी अपने नोटिस पर अमल करती है तो इन हवाई अड्डों से परिचालित होने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है। सूत्र ने बताया था कि इंडियन ऑयल के नोटिस को देखते हुए एयर इंडिया ने अपने चालक दल और प्रेषक को स्थिति सामान्य न होने तक अगले क्षेत्र के लिए ईंधन लेकर चलाने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed