Updates: नड्डा की अपील, अयोध्या के उत्सव में शरीक हों विदेश में रह रहे भारतवंशी; ओडिशा में आयुष दीक्षा की नींव
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को सच्चाई और धार्मिकता की जीत बताया है। उन्होंने भारतवंशी लोगों से अयोध्या के उत्सव में शामिल होने की अपील भी की। एक अन्य अहम घटना में केंद्रीय मंत्री ने पुणे में अल्कोहल से विमानन टरबाइन ईंधन बनाने के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। जानिए आज की प्रमुख घटनाएं
विस्तार
#WATCH | Andhra Pradesh: Fire broke out late at night at AY Shubham Maheshwari cold storage at Duggirala, in Amaravathi. pic.twitter.com/FkAZ2SBOFE
— ANI (@ANI) January 20, 2024विज्ञापन
ईरानी झंडे वाले जहाज एमवी वेव के चालक दल के सदस्य की मदद
अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतरी
#WATCH | Kerala: Coaches of Kannur-Alappuzha (16308) Executive express derailed during the shunting process at Kannur yard. The train was supposed to depart from Kannur at 5:10 AM today, but due to the derailment, it departed at 6:43 AM. The derailed coaches were disconnected… pic.twitter.com/SsIIP9c9cA
— ANI (@ANI) January 20, 2024
भाजपा नेता और पूर्व विधायक जयनारायण मोहंती का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया है। मोहंती के दो बेटे और एक बेटी हैं। उन्होंने जीवन की अंतिम सांस एम्स भुवनेश्वर में ली। गौरतलब है कि उनका गुर्दे की बीमारियों और मधुमेह का इलाज चल रहा था। मोहंती 1995 और 2000 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जलेश्वर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए। 2019 में जयनारायण मोहंती भाजपा में शामिल हुए थे।
भूमि विवाद को लेकर ओडशा में एक बुजुर्ग और उसकी बहू की हत्या
हत्या के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही हत्या के मुख्य कारणों का पता चलेगा।
राजस्व खुफिया विभाग (डीआरई) ने बंगलूरू के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 26 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ एक केन्याई महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी 2.56 किलो ड्रग्स के साथ दिल्ली भागने की फिराक में थी, लेकिन जांच के दौरान पकड़ी गई। मामला 15 जनवरी का है। इसके बारे में विभाग को गुप्त सूचना भी मिली थी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच जारी है।
फर्जी वीजा मामले में बंगलूरू हवाई अड्डे से एक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के फर्जी पासपोर्ट-वीजा गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने बंगलूरू हवाई अड्डे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बृहस्पतिवार को दुबई से लौटने पर सादिकुल्ला बेग को हिरासत में लिया गया था।
पुलिस उपायुक्त (आईजीई) उषा रंगनानी ने बताया कि लुधियाना में फर्जी वीजा के एक मामले में बेग का नाम सामने आया था, जिसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। लुधियाना के हरविंदर सिंह धनोआ के नाम से एक यात्री कुछ महीने पहले एक एजेंट मुस्कान उर्फ मनप्रीत कौर द्वारा दी गई फर्जी कनाडाई वीजा पर यात्रा करते हुए पाई गई थी। अधिकारी ने कहा, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मनप्रीत ने बताया कि उसने बंगलूरू में एक अन्य एजेंट सादिकुल्ला को इसके लिए पांच लाख रुपये का भुगतान किया था। इसके बाद पुलिस बेग तक पहुंची।
पुणे में अल्कोहल से विमानन टरबाइन ईंधन बनाने की तैयारियां; केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन
Pune, Maharashtra: Union Minister of Petroleum and Natural Gas, Hardeep Singh Puri today inaugurated the first pilot project of making aviation turbine fuel from Alcohol. Sustainable Biofuel (SAF) would be produced in this project: Ministry of Petroleum & Natural Gas pic.twitter.com/a9hrfNsTqE
— ANI (@ANI) January 20, 2024
BJP प्रमुख नड्डा की अपील- सच्चाई और धार्मिकता की जीत; अयोध्या के उत्सव में शामिल हों भारतवंशी
सच्चाई और धार्मिकता की जीत; अयोध्या के उत्सव में शामिल हों भारतवंशी#WATCH | BJP national president JP Nadda addresses the Global Indian Diaspora during an event on Viksit Bharat; says, "Over the last decade, under the guidance and the dynamic leadership of Prime Minister Narendra Modi, Bharat has experienced remarkable progress... This… pic.twitter.com/W1q0v1AEWQ
— ANI (@ANI) January 20, 2024
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि सभी भारतीय, अपने जीवन के सबसे प्रतीक्षित लम्हों के साक्षी बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हमारे भगवान राम सदियों के संघर्ष के बाद अपने घर लौटेंगे। सच्चाई और धार्मिकता की जीत हुई है। भारत की हवा में आनंद, उत्सव और जोश भर चुका है। भाजपा प्रमुख नड्डा ने विदेशी सरजमीं पर रहने वाले भारतवंशी लोगों से अयोध्या के समारोह का साक्षी बनने की अपील की। दुनिया में आप जहां भी हों, इस महत्वपूर्ण उत्सव का हिस्सा बनें।
#WATCH | BJP national president JP Nadda addresses the Global Indian Diaspora during an event on Viksit Bharat; says, "We are about to witness the most awaited moment for all Indians. On 22nd January, our lord Ram will be returning to his home after centuries of trials and… pic.twitter.com/IHasIhCjNW
— ANI (@ANI) January 20, 2024
केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने ओडिशा में आयुष पेशेवरों के लिए पहले केंद्र की आधारशिला रखी