फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navys DSRV sent from Visakhapatnam to support the Indonesian Navy in search for their missing submarine KRI Nanggala

इंडोनेशिया: लापता पनडुब्बी को खोजने में मदद करेगी भारतीय नौसेना की डीएसआरवी, विशाखापट्टनम से रवाना

Thu, 22 Apr 2021 01:35 PM IST
प्रियंका तिवारी डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 22 Apr 2021 01:35 PM IST
सार

इंडियन नेवी की तरफ से बृहस्पतिवार को कहा गया कि अपनी लापता पनडुब्बी को खोज निकालने में इंडोनेशियाई नौसेना का साथ देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
Indian Navys DSRV sent from Visakhapatnam to support the Indonesian Navy in search for their missing submarine KRI Nanggala
डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हिकल - फोटो : ANI

विस्तार

इंडोनेशिया में प्रशिक्षण अभियान के दौरान बुधवार को बाली द्वीप के नजदीक से गायब हुई पनडुब्बी केआरआई नानग्गला 402 की खोज के लिए भारतीय नौसेना के डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हिकल (डीएसआरवी) को विशाखापट्टनम से भेजा गया। भारतीय नौसेना की तरफ से बृहस्पतिवार को कहा गया कि लापता पनडुब्बी को खोज निकालने में इंडोनेशियाई नौसेना की मदद के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


बता दें, इंडोनेशिया की सेना ने बुधवार को बताया था कि बाली द्वीप के करीब एक पनडुब्बी लापता हो गई है, जिसमें 53 लोग सवार थे और इंडोनेशियाई नौसेना तलाशी अभियान में जुटी है। सेना प्रमुख हादी जहजंतो ने कहा कि केआरआई नानग्गला 402 बुधवार को एक प्रशिक्षण अभियान में हिस्सा ले रही थी जब लापता हो गई। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है पनडुब्बी बाली के उत्र में करीब 95 किलोमीटर दूर गायब हो गई। 
विज्ञापन

तलाशी अभियान में ऑस्ट्रेलिया से भी ली जा रही मदद
सेना प्रमुख हादी जाहजंतो ने कहा कि नौसेना ने पनडुब्बी की तलाश के लिए इलाके में जंगी पोत तैनात किए हैं। इस काम के लिए सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से भी मदद गई मांगी है जिनके पास पनडुब्बी सहायता वाहन हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि नौसेना का मानना है कि पनडुब्बी समुद्र तल में 700 मीटर की गहराई में डूब गई है। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि पनडुब्बी क्यों लापता हुई।



इंडोनेशिया की नौसेना के बेड़े में पांच पनडुब्बियां मौजूद
उल्लेखनीय है कि जर्मनी में बनी यह पनडुब्बी 1980 के दशक से नौसेना की सेवा में है और गुरुवार को होने वाले प्रक्षेपास्त्र दागने के एक अभ्यास के लिए तैयारी कर रही थी। इस अभ्यास में सेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल होने वाले थे। बताते चलें कि इंडोनेशिया की नौसेना के बेड़े में अभी कुल पांच पनडुब्बियां मौजूद हैं और उसकी योजना साल 2024 तक इनकी संख्या बढ़ाकर आठ करने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed