फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy's latest indigenous guided missile destroyer INS Surat successfully, defense capabilities, Updates

Indian Navy: दुश्मनों को घर में ही नेस्तानाबूद करने की तैयारी, INS सूरत युद्धपोत से मिसाइल का सफल परीक्षण

Thu, 24 Apr 2025 03:19 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 24 Apr 2025 03:19 PM IST
सार

Indian Navy: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के साथ-साथ सेनाओं और सुरक्षा एजेंसियां भी एक्शन में है। एक दिन पहले पाकिस्तान पर सरकार ने कई प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं आज भारतीय नौसेना की तरफ से अरब सागर में INS सूरत पर मिसाइल का परीक्षण किया गया है। इसके साथ ही नौसेना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन
Indian Navy's latest indigenous guided missile destroyer INS Surat successfully, defense capabilities, Updates
INS सूरत से मिसाइल का सफल परीक्षण - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र में लक्ष्य की सटीकता से सफल परीक्षण किया है। ये मिसाइल परीक्षण हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर साबित हुआ है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना की तरफ से अरब सागर में मिसाइल का परीक्षण किया गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद आईएनएस सूरत पर किया गया परीक्षण दुश्मन देशों के लिए किसी चेतावनी से कम नहीं है।
विज्ञापन

 
पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र का एक्शन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने कई अहम फैसले लिए हैं। इसमें पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। वहीं अटारी बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। जबकि भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इसके साथ पाकिस्तान के राजनायिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही सेना को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: 'कलमा पढ़ो..हम समझे नहीं तो पिता को गोली मार दी', आतंकी हमले की पीड़िता ने बताया क्या हुआ था
Trending Videos

Indian Navy's latest indigenous guided missile destroyer INS Surat successfully, defense capabilities, Updates
INS सूरत - फोटो : ANI
क्या है आईएनएस सूरत?
आईएनएस सूरत एक गाइडेड मिसाइल विध्वंसक है, जिसे नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया और इसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने तैयार किया। इसे इस साल जनवरी में नौसेना में शामिल किया गया था।

 यह भी पढ़ें -  Pahalgam Attack: 'जब तक लोग तड़प-तड़पकर नहीं मर गए, आतंकी वहीं खड़े रहे', मृत पर्यटक की पत्नी की आंखो-देखी

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बैयसरन के घास के मैदान मे छुट्टियां मना रहे लोगों पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों और मृतकों के परिजनों ने बताया कि आतंकियों ने सभी से उनके नाम पूछे उसके बाद लोगों को कलमा पढ़ने को कहा। वहीं कलमा पढ़ पाने और हिंदू धर्म से जुड़े पर्यटकों को आतंकियों ने मौके पर गोली मार दी। आतंकियों के हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग इसमें घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed