फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy rescues more than 192 people in Mozambique

भारतीय नौसेना ने मोजाम्बिक में 192 से ज्यादा लोगों को बचाया 

Mon, 25 Mar 2019 05:26 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, नई दिल्ली 
एजेंसी, नई दिल्ली  Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 25 Mar 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
Indian Navy rescues more than 192 people in Mozambique
भारतीय नौसेना (फाइल फोटो) - फोटो : self
भारतीय नौसेना ने तूफान प्रभावित अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में 192 से ज्यादा लोगों को बचाया। इसके अलावा 1,381 लोगों का मेडिकल कैंपों में इलाज किया गया। विदेश मंत्रालय की ओर से रविवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। इडाई तूफान ने मोजाम्बिक, जिंबाब्वे और मलावी में भारी तबाही मचाई थी। मोजाम्बिक के अनुरोध पर भारत सरकार ने तत्काल नौसेना के तीन जहाजों को मदद के लिए रवाना किया था। आईएनएस सुजाता, आसीजीएस सारथी और आईएनएस शार्दुल ने भारतीय उच्चायोग और स्थानीय एजेंसियों की मदद से तूफान प्रभावित देश में लोगों को मानवीय सहायता मुहैया कराई। 
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से कहा गया कि भारत के चेतक हेलीकॉप्टर का आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ हवाई सर्वे में लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं। नौसेना का एक और जहाज आईएनएस मगर को राहत सामग्री लेकर मोजाम्बिक रवाना किया गया है। मोजाम्बिक के अलावा जिंबाब्वे और मालावी को भी मदद दी गई है। इस भयंकर तूफान में तीनों अफ्रीकी देशों में अब तक 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed