{"_id":"5fe8dd8c07a7166d10519d26","slug":"indian-navy-participated-in-passage-exercise-with-vietnam-navy-in-south-china-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय नौसेना पोत ने वियतनाम की नौसेना के साथ दक्षिण चीन सागर में किया ‘पैसेज अभ्यास’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय नौसेना पोत ने वियतनाम की नौसेना के साथ दक्षिण चीन सागर में किया ‘पैसेज अभ्यास’
Mon, 28 Dec 2020 12:46 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Indian Navy
- फोटो : ANI
भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने वियतनाम के बीच समुद्री सहयोग और संपर्क को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत दक्षिण चीन सागर में वियतनामी नौसेना के साथ पैसेज अभ्यास किया। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना पोत आईएनएस किल्टन को मध्य वियतनाम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री के साथ भेजा गया था और अपनी वापसी यात्रा के दौरान इस युद्धपोत ने शनिवार को संपर्क और सहयोग संबंधी पैसेज अभ्यास में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
यह अभ्यास ऐसे समय में किया गया है, जब चीन वैश्विक चिंताओं एवं आलोचनाओं के बीच दक्षिण चीन सागर में अपनी सैन्य गतिविधियों को विस्तार दे रहा है। भारतीय नौसेना ने रविवार को ट्वीट किया भारतीय नौसेना और वियतनामी नौसेना के बीच 26 दिसंबर को पैसेज अभ्यास किया गया। इससे समुद्री आदान-प्रदान एवं एकजुटता को और मजबूती दी गई।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मध्य वियतनाम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए करीब 15 टन राहत सामग्री के साथ आईएनएस किल्टन गत बृहस्पतिवार को हो ची मिन्ह सिटी के ना रंग बंदरगाह पहुंचा था।