फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy has carried out successful firing of BrahMos in the Bay of Bengal news and updates

भारत ने दिखाई ताकत: बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस का सफल परीक्षण, चीन की समुद्री तैयारियों का माना जा रहा जवाब

Wed, 01 Nov 2023 12:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 01 Nov 2023 12:46 PM IST
सार

ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसे पनडुब्बी, पोत, विमान व धरती से लॉन्च किया जा सकता है। इसकी गति 2.8 मैक या ध्नवि की गति से तीन गुनी है। फिलीपीन समेत अन्य देशों ने ब्रह्मोस मिसाइल में रुचि दिखाई है।

विज्ञापन
Indian Navy has carried out successful firing of BrahMos in the Bay of Bengal news and updates
भारतीय नौसेना ने किया ब्रह्मोस का सफल परीक्षण। - फोटो : Indian Navy

विस्तार

भारतीय नौसेना ने अपने एक युद्धपोत से ब्रह्मोस मिसाइल का बुधवार को सफल परीक्षण किया। परिचालन तैयारियों के मद्देनजर नौसेना की तरफ से किए गए इस परीक्षण के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल सभी मापदंडों पर सफल रही। यह परीक्षण नौसेना की पूर्वी कमान के अंतर्गत बंगाल की खाड़ी में किया गया।
विज्ञापन


नौसेना की तरफ से किए गए इस परीक्षण को चीन की तरफ से की जा रही समुद्री तैयारियों का जवाब माना जा रहा है। नौसेना इससे पहले भी विभिन्न क्षमताओं वाली ब्रह्मोस मिसाइलों का परीक्षण कर चुकी है। आर-क्लास विध्वंसक पोत व उसके शक्तिशाली हथियारों को स्वदेश में विकसित किया गया है। ये दोनों आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक हैं और नौसेना की समुद्री क्षमता में इजाफा करते हैं। ये चीनी नौसेना की चुनौतियों के मुकाबले में पूरी तरह सक्षम हैं। एजेंसी
विज्ञापन


सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल
भारत-रूस के संयुक्त उद्यम ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्रा. लि. के अनुसार, ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसे पनडुब्बी, पोत, विमान व धरती से लॉन्च किया जा सकता है। इसकी गति 2.8 मैक या ध्नवि की गति से तीन गुनी है। फिलीपीन समेत अन्य देशों ने ब्रह्मोस मिसाइल में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed