फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian navy get P-8I maritime patrol aircraft

भारतीय नौसेना: अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग से मिला 12वां पी8आई विमान, जानें इसकी खासियत

Thu, 24 Feb 2022 05:46 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क/अमर उजाला/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला/नई दिल्ली Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 24 Feb 2022 05:46 PM IST
सार

पी-8आई विमान पी-8ए-पोसाइडन विमान का एक प्रकार है। बोइंग ने इसे अमेरिकी नौसेना के पुराने पी-3 बेड़े के प्रतिस्थापन के रूप में विकसित किया है।

विज्ञापन
Indian navy get P-8I maritime patrol aircraft
P8I - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने बुधवार को भारतीय नौसेना को 12वां पी-8-आई समुद्री गश्ती विमान सौंप दिया है। अपने आधिकारिक बयान में बोइंग ने बताया कि यह भारतीय रक्षा मंत्रालय के साथ 2016 में हुए अनुबंध के तहत वितरित किए गए चार अतिरिक्त विमानों में से चौथा विमान है। इससे पहले भारतीय नौसेना को 11वां पी8आई विमान अक्टूबर 2021 में मिला था।

विज्ञापन

2.42 बिलियन डॉलर में हुआ सौदा
पी-8आई विमान पी-8ए-पोसाइडन विमान का एक प्रकार है। बोइंग ने इसे अमेरिकी नौसेना के पुराने पी-3 बेड़े के प्रतिस्थापन के रूप में विकसित किया है। मई 2021 में अमेरिकी विदेश विभाग ने छह पी-8आई गश्ती विमानों और संबंधित उपकरणों की प्रस्तावित बिक्री को मंजूरी दी थी। इसके एक सौदे की लागत 2.42 बिलियन डॉलर की थी।

विज्ञापन

15 मई 2013 को आया था पहला विमान
नवंबर 2019 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने बोइंग द्वारा निर्मित विमान की खरीद को मंजूरी दी थी। यह विमान लंबी दूरी की समुद्री निरानी करने में सक्षम है। 1 जनवरी 2009 को आठ विमानों के लिए लगभग 2.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुबंध को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही भारतीय नौसेना पी-8 विमान के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय ग्राहक बन गई। भारत में पहला विमान 15 मई 2013 को आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या खासियत हैं विमान में
पी-8आई विमान लगभग 10 घंटे तक की उच्च गति और मजबूती के साथ तत्काल जवाबी प्रतिक्रिया देने में सक्षम है। इसके साथ ही भारत के विस्तारित क्षेत्रों पर नजर भी रखेगा। यह विमान लंबी दूरी की पनडुब्बी रोधी युद्ध, खुफिया निगरानी, सतह-विरोधी और व्यापक क्षेत्र, समुद्री और तटवर्ती अभियानों के समर्थन में टोही के लिए सुसज्जित है। इस विमान की खासियत है कि इसके संचार और सेंसर सूट में रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों और निजी निर्माताओं की ओर से विकसित किए गए स्वदेशी उपकरण भी शामिल हैं।

नए साल पर भी मिले थे दो विमान
नए साल पर भारतीय नौसेना को अमेरिका स्थित एयरोस्पेस कंपनी बोइंग से दो निमान मिले थे। इनमें एक और पी-8विमान शामिल था। 30 दिसंबर को भारतीय नौ सेना के हवाई अड्डे पर दो नौसैनिक लड़ाकू विमान मिग-29ने पी-8विमान का स्वागत किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed