फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy deploys warship in South China Sea after skirmish in Galwan valley

गलवां घाटी में झड़प के बाद भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में तैनात किया युद्धपोत

Sun, 30 Aug 2020 06:14 PM IST
Rajeev Rai एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 30 Aug 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy deploys warship in South China Sea after skirmish in Galwan valley
भारतीय युद्धपोत (फाइल फोटो)

विज्ञापन

भारत-चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव अभी बरकरार है। पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो के फिंगर इलाकों में अभी भी दोनों देशों के बीच गतिरोध जारी है। हालांकि भारत भी चीन की हरकतों से सतर्क है और अपनी सैन्य क्षमता को लगातार बढ़ा रहा है। सरकार के सूत्रों के मुताबिक भारतीय नौसेना ने गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद दक्षिण चीन सागर में चुपके से अपने एक युद्धपोत की तैनाती कर दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया, 'गलवां में हिंसक झड़प शुरू होने के तुरंत बाद, भारतीय नौसेना ने अपना एक सीमावर्ती युद्धपोत दक्षिण चीन सागर के उस इलाके में तैनात किया, जहां पीपुल्स लिबरेशन आर्मी तैनात है और इलाके को अपना बताती है।'



नाराज चीन ने की शिकायत 
सूत्रों के मुताबिक दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत की तत्काल तैनाती का चीनी नौसेना और सुरक्षा व्यवस्था पर वांछित प्रभाव पड़ा, जिसकी वजह से उन्होंने भारतीय पक्ष के साथ राजनयिक स्तर की वार्ता के दौरान भारतीय पक्ष से शिकायत की। सूत्रों ने बताया कि भारतीय युद्धपोत लगातार वहां मौजूद अमेरिका के युद्धपोतों से लगातार संपर्क बनाए हुए थे। वहीं, नियमित अभ्यास के दौरान, भारतीय युद्धपोत को लगातार अन्य देशों के सैन्य जहाजों की आवाजाही की स्थिति के बारे में अपडेट किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि किसी भी सार्वजनिक चकाचौंध से बचते हुए पूरे मिशन को बहुत ही शानदार तरीके से किया गया था। 

मलक्का स्ट्रेट्स में चीनी नौसेना की गतिविधि पर नजर
इसी दौरान, भारतीय नौसेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास मलक्का स्ट्रेट्स में चीनी नौसेना की गतिविधि पर नजर रखने के लिए अपने फ्रंटलाइन जहाजों को तैनात किया। चीनी नौसेना इसी रास्ते से हिंद महासागर में प्रवेश करती है। सरकार के सूत्रों ने कहा कि भारतीय नौसेना पूर्वी या पश्चिमी मोर्चे पर विरोधियों द्वारा किसी भी दुस्साहस का जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम है।

दक्षिण चीन सागर पर चीन करता है दावा
बता दें कि 2009 से कृत्रिम द्वीपों और सैन्य उपस्थिति के माध्यम से अपनी उपस्थिति में काफी विस्तार करने के बाद से चीनी इस क्षेत्र में भारतीय नौसेना के जहाजों की उपस्थिति पर आपत्ति जताते रहे हैं। बात करें मौजूदा समय की तो दक्षिण चीन सागर में चीन और अमेरिका के बीच भी लगातार टकराव की स्थिति बनी हुई है और दोनों ही तरफ से यहां कई युद्धपोतों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed