फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy Day today: The event will be grand, 15 warships and more than 40 aircraft; naval submarines

भारतीय नौसेना दिवस: भव्य आयोजन में 15 युद्धपोत और 40 से अधिक विमान होंगे शामिल; राष्ट्रपति होंगी मुख्य मेहमान

Wed, 04 Dec 2024 06:28 AM IST
शुभम कुमार एन. अर्जुन, पुरी (ओडिशा)
एन. अर्जुन, पुरी (ओडिशा) Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 04 Dec 2024 06:28 AM IST
सार

भारतीय नौसेना आज पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर एक भव्य ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन आयोजित करेगी, जो नौसेना दिवस समारोह का हिस्सा है। नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी, और भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी कार्यक्रम की मेज़बानी करेंगे।

विज्ञापन
Indian Navy Day today: The event will be grand, 15 warships and more than 40 aircraft; naval submarines
भारतीय नौसेना दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज नौसेना दिवस है और ओडिशा का पुरी शहर इस खास दिन के लिए पूरी तरह से तैयार है। शहर को सुंदर तरीके से सजाया गया है, और बुधवार को महामहिम की उपस्थिति में यहां एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। भारतीय नौसेना आज पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर एक भव्य ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन आयोजित करेगी, जो नौसेना दिवस समारोह का हिस्सा है। नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी, और भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी कार्यक्रम की मेज़बानी करेंगे। यह डेमोंस्ट्रेशन भारतीय नौसेना की क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा और भारत के समुद्री हितों की रक्षा में उसकी प्रतिबद्धता को उजागर करेगा। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पुरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति बुधवार को पुरी पहुंचेंगी, जहां वे भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना करने के बाद लगभग 3:55 बजे पुरी के ब्लू फ्लैग बीच के लिए रवाना होंगी। यहां वे नौसेना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

विज्ञापन

Indian Navy Day today: The event will be grand, 15 warships and more than 40 aircraft; naval submarines
भारती नौसेना दिवस - फोटो : अमर उजाला

साहस और वीरता को दिखाता है यह दिन
नौसेना दिवस 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना द्वारा किए गए साहसी अभियानों की याद दिलाता है। 4 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी नौसेना को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद कराची में आग लग गई थी। यह दिन उन नौसैनिकों और अधिकारियों की वीरता और साहस को सलाम करने का अवसर है, जिन्होंने इस ऑपरेशन में भाग लिया।

Indian Navy Day today: The event will be grand, 15 warships and more than 40 aircraft; naval submarines
अद्भूत नजारे - फोटो : अमर उजाला
अद्भूत नजारे का गवाह बनेंगे पुरी निवासी
समारोह में भारतीय नौसेना के विमान, समुद्री जहाज, हेलीकॉप्टर, सबमरीन और वैसल ओडिशा स्थित पुरी के 'ब्लू फ्लैग बीच' पर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करते दिखाई देंगे। इस समारोह में भारतीय नौसेना के 15 युद्धपोत और 40 से अधिक विमान हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही नौसैनिक पनडुब्बियां और मरीन कमांडो भी समारोह में नेवी की क्षमताओं को दिखाएंगे। नौसेना दिवस समारोह का समापन पूर्वी नौसैना कमान के बैंड द्वारा किया जाएगा। पारंपरिक बीटिंग रिट्रीट समारोह भी आयोजित किया जाएगा। कंटिन्यूटी ड्रिल और उसके बाद ड्रोन और लेजर शो नौसेना दिवस समारोह का एक महत्वपूर्ण आकर्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed