फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian navy chief said china providing support to pakistan alliance pose danger in indian ocean

Indian Navy: चीन-पाकिस्तान का गठजोड़ खतरनाक, नौसेना प्रमुख बोले- हिंद महासागर में बढ़ रही चुनौती

Sat, 29 Apr 2023 02:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 29 Apr 2023 02:53 PM IST
सार

नौसेना प्रमुख ने कहा कि चीन अगले 10-15 सालों में पाकिस्तान को 50-प्लेटफॉर्म फोर्स बनाने की तैयारी कर रहा है। पाकिस्तानी नौसेना के लिए आठ नई सबमरीन का निर्माण किया जा रहा है, नई ब्रिगेड तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
indian navy chief said china providing support to pakistan alliance pose danger in indian ocean
नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का कहना है कि आत्मनिर्भरता की तरफ से नौसेना तेजी से कदम बढ़ा रही है और 2047 तक भारतीय नौसेना पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएगी। चीन और पाकिस्तान की बढ़ती चुनौती पर भी नौसेना प्रमुख ने अपनी बात रखी और कहा कि हिंद महासागर में चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। नौसेना प्रमुख ने ये भी कहा कि हिंद महासागर में सर्विलांस बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन


चीन-पाकिस्तान का गठजोड़ खतरनाक
नौसेना प्रमुख ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के साझा हित हैं और जिन देशों के साझा हित होते हैं वो आर्थिक और सैन्य तौर पर सहयोग करते हैं। चीन, पाकिस्तान को मिलिट्री हार्डवेयर उपलब्ध करा रहा है और जहां तक हमारी जानकारी है, चीन अगले 10-15 सालों में पाकिस्तान को 50-प्लेटफॉर्म फोर्स बनाने की तैयारी कर रहा है। पाकिस्तानी नौसेना के लिए आठ नई सबमरीन का निर्माण किया जा रहा है, नई ब्रिगेड तैयार की जा रही है और भी कई अन्य तरह के कंस्ट्रक्शन हो रहे हैं। पाकिस्तान तेजी से अपनी नौसेना का आधुनिकीकरण कर रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत हिंद महासागर में बढ़ा रहा सर्विलांस
वहीं चीन की बात करें तो चीन ने बीते 10 सालों में करीब 148 जहाजों और सबमरीन को अपनी नौसेना में कमीशन किया है। जो कि एक बड़ी संख्या है। इसके अलावा चीन नए युद्धक विमान और जहाजों का भी निर्माण कर रहा है। चीन नया एयरक्राफ्ट कैरियर भी बना रहा है। भारतीय नौसेना की तैयारियों पर एडमिरल हरि कुमार ने कहा कि हम हिंद महासागर में निगरानी बढ़ा रहे हैं, साथ ही रडार सिस्टम को भी मजबूत किया जा रहा है। जल्द ही 3-6 वारशिप नौसेना में शामिल किए जाएंगे। हिंद महासागर में चीन के बढ़ती मौजूदगी के बीच हालात पर करीब से नजर रखी जा रही है। साथ ही अपनी तैयारियों को परखने के लिए हर साल युद्धाभ्यास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed