फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy Chief R Hari Kumar speaks on constructive role in building collective maritime competence and Free Indo Pacific

नेवी चीफ बोले: अंतरराष्ट्रीय खतरों से निपटना एक के बस की बात नहीं, सामूहिक क्षमता बढ़ाने में हम निभाएंगे अहम भूमिका

Sun, 27 Feb 2022 05:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 27 Feb 2022 05:49 PM IST
सार

नौसेना प्रमुख ने बताया कि भारत एक मुक्त, अधिक खुले और तेजी से समावेशी हो रहे विश्व में वास्तविक योगदान देना चाहता है। 

विज्ञापन
Indian Navy Chief R Hari Kumar speaks on constructive role in building collective maritime competence and Free Indo Pacific
भारतीय नौसेना के नए प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने रविवार को सामूहिक समुद्री क्षमता के निर्माण की जरूरत पर जोर दिया ताकि समुद्र में सुरक्षा और स्थिरता को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी एक राष्ट्र के लिए बढ़ते अंतरराष्ट्रीय खतरों का मुकाबला करना असंभव है। इसलिए सामूहिक समुद्री क्षमता के निर्माण में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए भारत ने कुछ तत्वों को प्राथमिकता दी है। 

विज्ञापन


नौसेना प्रमुख ने बताया कि भारत एक मुक्त, अधिक खुले और तेजी से समावेशी हो रहे विश्व में वास्तविक योगदान देना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘आपसी सहयोग से सभी की समृद्धि, सुरक्षा और विकास हमारा प्रेरक आदर्श वाक्य है। समुद्र में सुरक्षा, सुरक्षा और स्थिरता पर ध्यान दिया जा रहा है।’’ 
विज्ञापन


एडमिरल हरि कुमार ने विशाखापत्तनम में चल रहे मिलन-2022 के हिस्से के रूप में समुद्र केंद्रित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। संबोधन का विषय ‘‘सहयोग के माध्यम से सामूहिक समुद्री क्षमता का दोहन’’ था। नौसेना प्रमुख ने कहा कि वैश्विक कारोबार और समृद्धि की जीवनरेखा समुद्र हैं। यह भी कहा कि नौसेनाओं की जिम्मेदारी केवल अपने देश के कारोबार की सुरक्षा करने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नौसेनाओं को सामूहिक प्रहरी के रूप में काम करना चाहिए और समान विचारधारा वाली नौसेनाओं को वैश्विक संपदा के प्रबंधन में अपनी विशेषज्ञता, अनुभव और संसाधनों को साझा करना चाहिए। नेवी चीफ ने कहा कि भारत ने सामूहिक समुद्री क्षमता के निर्माण में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए कुछ तत्वों को प्राथमिकता दी है, जिसमें मित्र राष्ट्रों की नौसेनाओं की दक्षताओं का उपयोग करने को समर्थन देना शामिल है। 


सम्मेलन के पहले सत्र को भारत के राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक वाइस-एडमिरल (सेवानिवृत्त) जी अशोक कुमार, अमेरिका के एडमिरल सैमुअल जे पापारो, ऑस्ट्रेलिया के वाइस-एडमिरल माइकल नूनन, बांग्लादेश के कमोडोर शाहीन रहमान और जापान के एडमिरल वाई हिरोशी ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed