फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian national congress will declare chief minister candidate name for up election 2017

यूपी में चुनाव से पहले सीएम का चेहरा घोषित करेगी कांग्रेस

Tue, 14 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Jun 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
indian national congress will declare chief minister candidate name for up election 2017
कहा- कि सभी धर्म और जाति के दर्द को लेकर आगे बढ़ेगी कांग्रेस
कांग्रेस  के  यूपी  में नियुक्त  नए प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को अपनी  मंशा साफ कर दी।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस आक्रामक तरीके से  हर जाति और धर्म  के मजलूमों  की  परेशानी  को लेकर आगे बढ़ेंगी।  साफ किया कि कांग्रेस चुनाव से पहले सीएम का चेहरा तय करेगी। कैराना के मुद्दे को हवा देने के पीछे उन्होंने  भाजपा की जातिवादी और धार्मिक  सोच  का बढावा देने वाला बताया। 
विज्ञापन

गुलाम नबी आजाद सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने  कहा कि वह 16 जून को लखनऊ जाकर नई जिम्मेदारी  के तहत काम शुरू करेंगे।  आजाद ने कहा कि  जिला और ब्लाक स्तर के  संगठन में हालांकि काफी बदलाव  कुछ दिन पहले ही किए गए हैं। अब कोशिश होगी कि संगठन को और चुस्त दुरस्त किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने  एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रियंका प्रदेश में प्रचार करती रही हैं। उन्हें  कमान सौंपे जाने का फैसला हाईकमान करे। उन्होंने  कहा कि अभी तक जाति के आधार पर चुनाव हुए हैं लेकिन अब साजिश के तहत  धर्म के आधार पर चुनाव करने की साजिश है।  इसी आधार पर चुनाव में वोटोंका ध्रवीकरण करने की भाजपा की कोशिश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रास वोट करने वाले छह विधायकों पर होगी कार्रवाई 
यूपी कांग्रेस  प्रभारी  गुलाम नबी आजाद ने कहा कि  यूपी में  विधान परिषद और राज्यसभा चुनाव में पार्टी  के छह विधायकों के  क्रास  वोट करने की जानकरी संगठन  को मिल गई है।  उनकी रिपोर्ट  मांग ली गई है।  जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई  की जाएगी।  गौरतलब है कि  कांग्रेस  के तीन विधायकों ने  बसपा और तीन ने  भाजपा के पक्ष में  वोटिंग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed