फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian national congress will ask samajwadi party on muslim resrvation in concern of upelection 2017

अब यूपी में कांग्रेस चलेगी ऐसा दांव, 'टेंशन' में आ सकते हैं अखिलेश

Tue, 28 Jun 2016 07:58 AM IST
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 07:58 AM IST
विज्ञापन
indian national congress will ask samajwadi party on muslim resrvation in concern of upelection 2017

यूपी में कांग्रेस 2017 के चुनाव के मद्देनजर प्रमुख मुद्दों को उठाकर दूसरे दलों खासकर सपा सरकार को टेंशन देने का काम करेगी। कांग्रेस ने तय किया है कि वह सपा के मुस्लिमों को आरक्षण देने के चुनावी वादे को याद दिलाएगी।

विज्ञापन


मुलायम सिंह और अखिलेश यादव से पूछेगी कि कितने मुस्लिमों को आरक्षण दिया गया और उनकी सूची भी मांगेगी। कांग्रेस इसी तरह उन राज्यों के संवेदनशील मुद्दों को भी उठाएगी जहां  जहां  अगले साल चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


सपा ने 2012 में चुनाव के दौरान मुस्लिमों को आरक्षण  देने का वादा किया था। अब सपा की सरकार बने चार साल से अधिक हो गए  हैं। आरक्षण अभी तक दिया नहीं गया। अब विरोधी दलों से जुड़े मुस्लिम नेता लगातार सपा से इस मुद्दे पर सवाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

होगी सपा की घेराबंदी

indian national congress will ask samajwadi party on muslim resrvation in concern of upelection 2017
कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर सपा की घेराबंदी की रणनीति बनाई है। कांग्रेस अल्पसंख्यक  मोर्चा  रणनीति के तहत इसको मुद्दा बनाएगा। कांग्रेस का मानना है कि प्रदेश में  इस मुद्दे  को उठाने के मुस्लिमों में संदेश जाएगा कि कांग्रेस उनकी हमदर्द है। चुनाव में इसका लाभ मिल सकता है।

इसी तरह कांग्रेस सपा को घेरने के लिए प्रदेश में मुस्लिमों केहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं की असलयित का पता लगाकर उसकी सही जानकारी सार्वजनिक करेगी। पार्टी की सोच है कि सपा सरकार में  मुस्लिमों के  हित के लिए सिर्फ घोषणाएं ज्यादा की गई है, उन पर अमल करने में  दिलचस्पी नहीं दिखाई  गई ।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी  ने  इन मुद्दों को लेकर मुस्लिमों में असलियत जानो अभियान छेडना तय किया है। सूत्रों के मुताबिक जिन जिन प्रदेशों में अगले साल चुनाव होंगे, वहां की गैर कांग्रेसी सरकारों की खामियों को एकत्र कर पार्टी  जनता केबीच जाएगी। जनता से मौजूदा सरकार वाले दल ने चुनाव में कितने  वादे किए थे और कितने पूरे नहीं किए उनका तथ्यों के साथ पार्टी खुलासा  करेगी।

Published By Rahul Sankrityayan
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed