फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian national congress's preparation for uttar pradesh assembly election 2017

यूपी में चेहरा बनने के सवाल पर राहुल का जवाब- 'आप लोग जानो'

Mon, 02 May 2016 02:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 May 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
indian national congress's preparation for uttar pradesh assembly election 2017

2017 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने प्रशांत किशोर को रणनीतिकार बनाया है। इसी सब के बीच यह बात भी सामने आ रही है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश के चुनाव में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मुख्यमंत्री का चेहरा बना सकती है। हालांकि इन खबरों पर राहुल गांधी का कहना है कि आप लोग खबर चलाते हैं, तो आप लोग जानों मुझे इसकी जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन

 


यह रणनीति प्रशांत किशोर की है जिनका मानना है कि अगर राहुल को कांग्रेस का चेहरा बनाया जाए तो उससे पार्टी की हालत और किस्मत दोनों चमक सकती है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के सूत्रों  ने कहा है कि प्रशांत का मानना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी केंद्रीय सत्ता में तभी वापस आ सकती हैं जब लोगों को इस बात का यकीन हो जाए कि राहुल गांधी चुनाव में जीत दिलाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार प्रशांत का मानना है कि राहुल को सीएम पद का चेहरा बनाने वाले इस प्रयोग के लिए यूपी का विधानसभा चुनाव सही समय है। अगर राहुल इसके लिए नहीं मानते हैं तो प्रियंका को कांग्रेस का चेहरा बनाया जा सकता है। अगर दोनों भाई बहन यूपी में कांग्रेस का चेहरा बनने के लिए तैयार नहीं होंगे तो कांग्रेस शीला दीक्षित पर भी दांव खेल सकती है।

ऐसा माना जा रहा है कि अगले एक हफ्ते के भीतर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में खासा फेरबदल हो सकता है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश से जुड़े फैसले 19 मई को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद लिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed