{"_id":"657f3518168e0c6707037f98","slug":"indian-national-carrying-infant-s-dead-body-arrested-in-nepal-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: शिशु का शव ले जा रहा भारतीय नागरिक गिरफ्तार; लाल चंदन रखने के आरोप में बिहार के युवक पर कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nepal: शिशु का शव ले जा रहा भारतीय नागरिक गिरफ्तार; लाल चंदन रखने के आरोप में बिहार के युवक पर कार्रवाई
Sun, 17 Dec 2023 11:22 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:22 PM IST
सार
Nepal: शिशु के शव को ले जा रहे एक भारतीय नागरिक को नेपाल के मधेश जिले से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक दूसरे मामले में प्रतिबंधित लाल चंदन रखने के आरोप में बिहार के एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में एक नवजात शिशु का शव बरामद होने के बाद एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्लास्टिक बैग में ले जा रहा था शव
पुलिस के अनुसार हरिश्चंद्र कुमार सुदी (32 वर्षीय) को सुरक्षा जांच के दौरान मधेश प्रांत के सर्लाही जिले में एक मंदिर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने प्लास्टिक बैग से एक शिशु का शव बरामद किया, जिसकी नाल अभी भी जुड़ी हुई थी। बिहार निवासी सुदी उसे ले जा रहा था।
विज्ञापन
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने आवश्यक जांच शुरू की और भारतीय नागरिक को हिरासत में ले लिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मलंगवार के प्रांतीय अस्पताल भेज दिया गया है।
प्रतिबंधित लाल चंदन रखने के आरोप में एक और भारतीय गिरफ्तार
एक अन्य घटना में एक अन्य भारतीय नागरिक नवाउद्दीन चौधरी (22 वर्षीय) को प्रतिबंधित लाल चंदन रखने के आरोप में काठमांडू के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। बिहार के रहने वाले युवक को शनिवार को दिल्ली से काठमांडू पहुंची एक यात्री बस की सुरक्षा जांच के दौरान 580 ग्राम लाल चंदन के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन