{"_id":"619e91157d6cb40fcd5d6f14","slug":"indian-meteorological-department-says-there-is-a-possibility-of-light-to-moderate-rain-at-many-places-with-chennai-pudukottai-ramanathapuram-in-the-next-3-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग : चेन्नई के पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम समेत कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम विभाग : चेन्नई के पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम समेत कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
Thu, 25 Nov 2021 12:53 AM IST
Kuldeep Singh
एएनआई, चेन्नई
एएनआई, चेन्नई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:53 AM IST
सार
आईएमडी ने पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 नवंबर से 26 नवंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया था। दक्षिणी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है।
विज्ञापन
चेन्नई में बारिश के संकेत
- फोटो : twitter@ANI
विस्तार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 3 घंटों में चेन्नई के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम, टूथुकुडी, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, डिंडुगल, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम और मायलादुथुराई जिले और कराईकल स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
दो दिन पहले भी आईएमडी चेन्नई ने अलर्ट किया था कि दक्षिण भारत में लोगों को बारिश से अभी निजात मिलने की संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मध्यम से भारी वर्षा की भविष्यवाणी की थी। मौसम विभाग ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश की सभावना जताई थी।
विज्ञापन
आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 नवंबर से 26 नवंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया था। दक्षिणी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। राज्यों के नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बारिश की वजह से कई लोगों की अभी तक मौतें हो चुकी हैं, वहीं सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं।
विज्ञापन