फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Updates Today: Indian Meteorological Department issued alert possibility of rain snowfall and hail in many states

Weather Updates: भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने की जताई संभावना

Wed, 24 Feb 2021 12:14 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 24 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Updates Today: Indian Meteorological Department issued alert possibility of rain snowfall and hail in many states
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में रह रहे लोग मौसम में कम हुई गलन और ठंड से राहत की सांस ले रहे हैं। दिन में तेज धूप निकलने पर लोग हल्की गर्मी महसूस करने लगे हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर हल्का कोहरा भी देखा गया। इस बीच दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सोमवार सुबह खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया। 

विज्ञापन


दिल्ली में सोमवार को सुबह के समय तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। साथ ही अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक हिमालय की तरफ से आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में बारिश के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 23 से 24 फरवरी को उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 फरवरी से भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं,  26 से 28 फरवरी के बीच गरज के साथ बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी मौसम के खराब होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए इन राज्यों में सोमवार को अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार से शुक्रवार तक हिमाचल प्रदेश में भीषण बर्फबारी और गरज के साथ छिटपुट बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी ने सोमवार को कहा कि आगामी दिनों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी गरज के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गिर सकते हैं ओले 

मौसम वैज्ञानिकों ने बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज हवाओं के कारण दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में ओले गिरने का अनुमान लगाया है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में सोमवार और मंगलवार को गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है।

आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed