फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian lady uzma return to India after permission granted by Islamabad high court Pakistan

देश लौट कर बोलीं उज्मा- मुझे गर्व, मैं भारत की बेटी, पाकिस्तान नर्क से बदतर

Thu, 25 May 2017 10:15 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 25 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Indian lady uzma return to India after permission granted by Islamabad high court Pakistan
UZMA

पाकिस्तान में जबरन शादी के बाद फंसी भारत की बेटी उज्मा जान की गुरुवार को सफल वतन वापसी हो गई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि हर भारतीय नागरिक को विदेश में तकलीफ होने पर दूतावास की तरफ से पूरी मदद दी जाएगी। फिर चाहे वो किसी भी धर्म या संप्रदाय का हो।

विज्ञापन


सुषमा ने कहा उज्मा की वतन वापसी में पाकिस्तान ने भी सहयोग दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने हमारी काफी मदद की। साथ ही उन्होंने मानवीय संवेदना के आधार पर पाकिस्तान के जज और वकील शाहनवाज नून को मदद देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा भारतीय राजनायिक जेपी सिंह का भी उज्मा की भारत वापसी में विशेष योगदान है।
विज्ञापन

  बता दें कि पहले वह कथित तौर पर गायब हो गई थी, फिर सामने आया कि उज्मा से बंदूक की नोक पर निकाह किया गया है। उज्मा इसके बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। 

इस्लामाबाद हाई कोर्ट से बुधवार को इजाजत मिलने के बाद वतन वापस लौटीं उज्मा ने कहा कि भारत हर चीज में बहुत अच्छा है, दुनिया घूम कर देख लिया भारत जैसा कुछ नहीं।

अपने वतन वापसी के लिए सरकार की ओर से किए गए प्रयासों पर उज्मा ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मेरी जान बचाने के लिए बेहतरीन काम किया, उनकी बदौलत ही मैं आज यहां आपके सामने बैठी हूं।

मेरा वहां से बचकर आना संभव नहीं था। पाकिस्तान के संबंध में उज्मा ने कहा कि वो तो नरक से भी बदतर जगह है, वहां तो आदमी सुरक्षित नहीं है औरतों के बारे में तो बात क्या की जाए। पाकिस्तान जाना आसान है लेकिन वहां से लौटना बहुत मुश्किल।

इससे पहले हाईकोर्ट ने पाकिस्तान पुलिस को पूरी सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। उज्मा के भाई ने खुशी जताई है कि वो भारत लौट आई हैं। उज्मा की वापसी पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed