फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian Government preparing to ban telegram messenger app

टेलीग्राम मैसेंजर ऐप पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में सरकार, सुरक्षा एजेंसियों ने किया आगाह 

Wed, 08 Aug 2018 06:24 PM IST
पीयूष पांडेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
पीयूष पांडेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Aug 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
indian Government preparing to ban telegram messenger app

केंद्र सरकार टेलीग्राम मैसेंजर ऐप पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस ऐप के अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने के संबंध में सरकार को आगाह किया है। कड़े इंक्रिप्शन के चलते इस मैसेंजर पर होने वाली बातचीत को सुरक्षा एजेंसियों को निगरानी करने में परेशानी आ रही है। इसके चलते रूस और ईरान टेलीग्राम ऐप पर पहले पाबंदी लगा चुके हैं।  

विज्ञापन


टेलीग्राम नाम का ऐप लगभग व्हाट्सऐप की तर्ज पर है जिसके जरिए दो व्यक्ति संदेशों के जरिए बातचीत कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय देश के विभिन्न हिस्सों में हिस्सा के मामले में व्हाट्सऐप को दो नोटिस भेज चुका है जिनका जवाब व्हाट्सऐप प्रशासन की ओर से दिया गया है। 
विज्ञापन


वह फर्जी संदेशों की निगरानी के लिए सरकार की पूरी सहायता करने को तैयार है। आईटी मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक टेलीग्राम के मामले में भी सरकार पहले नोटिस भेजकर चेतावनी देना चाहती थी। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अवैध गतिविधियों और दो देशों में इस ऐप पर प्रतिबंध लगाए जाने का हवाला दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि एजेंसियों की मांग पर सरकार टेलीग्राम पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की दिशा में काम कर रही है। दरअसल एजेंसियों को अवैध गतिविधियों से जुड़े कुछ इनपुट मिले हैं, जिन्हें आधार बनाकर इसके खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की जाएगी।   

दूरसंचार विभाग ने हाल ही में टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं, उद्योग संगठनों समेत अन्य से तीन मोबाइल ऐप पर रोक लगाए जाने के संबंध में राय मांगी थी। इनमें टेलीग्राम भी शामिल था। सरकार के सूत्र बताते हैं कि तकनीकी तौर पर आईटी मंत्रालय इस पर पाबंदी लगाने में सक्षम है पर कुछ कानूनी अड़चने हैं जिन पर विमर्श चल रहा है। 

इसमें नागरिक अधिकार, आईटी एक्ट समेत अन्य कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। आईटी विशेषज्ञ रामानुज के मुताबिक सुरक्षा कारणों का हवाला देकर सरकार इस ऐप पर पाबंदी लगाने में सक्षम है। लेकिन मामला अदालत पर पहुंचने पर उसे प्रथम दृष्टया ऐसे साक्ष्य पेश करने होंगे, ताकि उठाए गए कदम पर कोई सवाल नहीं खड़ा हो सके।  


टेलीग्राम ऐप की खास बात ये है कि यह किसी भी सर्वर का इस्तेमाल नहीं करता है। इंक्रिप्शन (दो लोगों के बीच संदेशों में बाहरी प्रवेश नहीं) भी काफी कड़ा है, जिसे तोड़कर रोजाना निगरानी करना भी जटिल है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जतायी गई अवैध गतिविधियों की आशंका पर सरकार आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed