फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Government on China only domestic solar panels get approval

Action: ड्रैगन पर नकेल कसने की तैयारी में सरकार, घरेलू सौर पैनल को ही मिलेगी मंजूरी

Mon, 23 Oct 2023 06:56 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 06:56 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस कदम से मेक-इन-इंडिया के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार अगले कुछ वर्षों में सौर पैनलों कलपुर्जों के आयात को बढ़ावा नहीं देगी। आप बाहर से सेल आयात करते हैं और यहां उसे असेंबल करते हैं। 

विज्ञापन
Indian Government on China only domestic solar panels get approval
सोलर पैनल सिस्टम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चीन पर नकेल कसते हुए सौर पैनल के नियमों को और कड़ा करने का फैसला किया गया है। सरकार तीन से चार साल में घरेलू स्तर पर निर्मित सेल, वेफर्स और पॉलीसिलिकॉन से बने सौर पैनल को मॉडल और निर्माताओं की मंजूरी सूची (एएलएमएम) के तहत पंजीकृत करने की योजना बना रही है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों से इस संबंध में नीति तैयार करने को कहा है।

विज्ञापन


सरकार ने सौर पैनल के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए एएलएमएम की शुरुआत की थी। सिंह ने कहा कि कम दक्षता वाले मॉड्यूल को एएलएमएम से हटा दिया जाता है। हम अपनी नीतियां विकसित करेंगे।
विज्ञापन


हम केवल उन मॉड्यूल की सुरक्षा करेंगे, जो भारत में बने सेल हैं। एक या दो साल में हम ऐसी नीति लाएंगे। एक से दो साल के बाद हम एक नीति लाएंगे कि वेफर्स और पॉलीसिलिकॉन भी भारत में बनने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेक इन इंडिया को बढ़ावा
केंद्रीय मंत्री ने कहा, इस कदम से मेक-इन-इंडिया के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार अगले कुछ वर्षों में सौर पैनलों कलपुर्जों के आयात को बढ़ावा नहीं देगी। आप बाहर से सेल आयात करते हैं और यहां उसे असेंबल करते हैं। फिर यह कहकर बेचते हैं कि यह भारत में बना है, जबकि यह 90 फीसदी चीन में बना है। ऐसा अब नहीं चलेगा। मंत्रालय अगले वर्ष एएलएमएम की समीक्षा भी करेगा। सरकार भारत के लोगों के हितों की रक्षा के लिए निर्माताओं को किसी भी पुराने उपकरण या प्रौद्योगिकी का समर्थन करने की अनुमति नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed