फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian government declares Babbar Khalsa International leader Lakhbir Singh Landa a terrorist

Khalistan: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेता लखबीर सिंह लांडा को भारत ने घोषित किया आतंकवादी, इन मामलों में आरोपी

Sat, 30 Dec 2023 03:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 30 Dec 2023 03:51 AM IST
सार

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर फैसले की सूचना दी। अधिसूचना के अनुसार, लांडा पाकिस्तान से भारत में तस्करी किए जाने वाले हथियारों और आईईडी डिवाइसों की निगरानी करता है। लांडा नौ मई 2022 को पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले का भी मास्टरमाइंड है।

विज्ञापन
Indian government declares Babbar Khalsa International leader Lakhbir Singh Landa a terrorist
लखबीर सिंह लांडा। - फोटो : Social Media

विस्तार

बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के नेता और गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत यह फैसला लिया है। बता दें, लांडा पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है। वर्तमान में वह कनाडा के एडमोंटन, अल्बर्टा में रहता है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर फैसले की सूचना दी। अधिसूचना के अनुसार, लांडा पाकिस्तान से भारत में तस्करी किए जाने वाले हथियारों और आईईडी डिवाइसों की निगरानी करता है। लांडा नौ मई 2022 को पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले का भी मास्टरमाइंड है। मामले में उसके खिलाफ पंजाब पुलिस और एनआईए ने केस दर्ज किया है। हालांकि वह फिलहाल फरार है और कनाडा में छिपकर बैठा है। लांडा कनाडा के खालिस्तान समर्थक तत्वों (पीकेई) के साथ भी जुड़ा हुआ है। पंजाब पुलिस के अनुसार, लांडा पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सीमा पार से विभिन्न मॉड्यूलों को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), हथियार, परिष्कृत हथियार, विस्फोटकों की आपूर्ति करता है। पंजाब के साथ-साथ वह देश के विभिन्न हिस्सों में भी आंतकी मॉड्यूल को खड़ा करता है। साथ ही जबरन वसूली, हत्याएं, ब्लास्ट, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करना शामिल है। लांडा के खिलाफ 2021 में लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। एनआईए ने उस पर इनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन


खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में मौत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल जून में कनाडा के एक प्रमुख खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया था। हमले में उसकी मौत हो गई थी। भारतीय एजेंसी एनआईए ने निज्जर को भगोड़ा घोषित किया था। बता दें, निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख चेहरा था। निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed