{"_id":"5f2c92cb8ebc3e3d08486af7","slug":"indian-foriegn-ministry-wants-that-pakistan-provided-diplomatic-access-to-kulbhushan-jadhav-without-any-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की दो टूक...जाधव तक बिना शर्त राजनयिक पहुंच मुहैया कराए पाक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत की दो टूक...जाधव तक बिना शर्त राजनयिक पहुंच मुहैया कराए पाक
Fri, 07 Aug 2020 05:28 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 07 Aug 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव
विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि मौत की सजा का सामना कर रहे कुलभूषण जाधव के मामले में उसे पाकिस्तान से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। मंत्रालय ने मांग की कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत के आदेश के अनुसार, बिना शर्त, बेरोकटोक और निर्बाध राजनयिक पहुंच मुहैया कराए।
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा जाधव मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बारे में सूचना दिए जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि हमें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने जाधव मामले में तीन वरिष्ठ वकीलों को न्याय मित्र नामित करते हुए पाकिस्तान सरकार को आदेश दिया था कि मौत की सजा का सामना कर रहे कैदी के लिए वकील नियुक्त करने का भारत को एक और मौका दें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस मामले में अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) के आदेश को लागू करने और भारत को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की जरूरत है।