फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian foreign ministry says terrorism is part of Pakistan foreign policy

आतंकवाद पाकिस्तान की विदेश नीति का हिस्साः विदेश मंत्रालय

Thu, 22 Sep 2016 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Sep 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
Indian foreign ministry says terrorism is part of Pakistan foreign policy
d - फोटो : getty images

उड़ी हमले के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान की धरती आतंकवाद को बढ़ावा देती है। भारत ही नहीं विश्‍व के कई मुल्क पाकिस्तान को उसकी आतंकी देश होने के सुबूत दे चुके हैं। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने कहा कि पाकिस्तान की हर हरकत पर हमारी नजर रहती है। उसे यह बात समझनी चाहिए कि किस तरह से उसकी हरकतें पूरा दुनिया समझ रही है। 
विज्ञापन


उड़ी की घटना का जिक्र करते हुए विकास स्वरुप ने कहा कि भारत के अलावा अमेरिका और रुस ने भी इस घटना की निंदा की है। हम पहले भी कई घटनाओं में पाकिस्तान के शामिल होने के सुबूत देते रहे हैं और हमने इस घटना के भी सुबूत उन्हें सौंपे हैं। पाकिस्तान की धरती आतंक को बढ़ावा देती है यह बात भारत ही नहीं कई देश कह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान पर सीधा हमला बोलते हुए स्वरुप ने कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान की नीति का हिस्सा बना चुका है। दुनिया के कई मुल्कों में आतंक फैलाना उसकी विदेश नीति का हिस्सा है।  उड़ी घटना के पहले हुई आतंकी वारदातों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम पहले भी पाकिस्तान को अलग-अलग मंच पर यह बात कहते रहे हैं कि उसे अपनी धरती आतंक के लिए इस्तेमाल नहीं होने देनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed