फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Farmer Union demonstration on Jantar Mantar against Modi government

भारतीय किसान यूनियन का मोदी सरकार के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Thu, 04 Oct 2018 02:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
Indian Farmer Union demonstration on Jantar Mantar against Modi government

भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने बुधवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया। आरोप लगाया कि देश का किसान और जवान आज सुरक्षित नहीं है। चेतावनी भी दी कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं दिया गया तो बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। बाद में केंद्र सरकार को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। 

विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भानू ने कहा कि देश के अन्नदाताओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। किसानों व जवानों को आमने-सामने कर ब्रिटिश शासन के नियमों को लागू किया गया। इससे किसानों में भारी रोष है। भानु ने चुनौती दी कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो किसान अपना हक लेने का संघर्ष छेड़ेंगे।  
विज्ञापन

   
प्रधानमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में किसान आयोग के गठन की मांग की गई। इसके अलावा किसानों को हर फसल का मूल्य तय करने का अधिकार मिले, किसानों की पूर्ण कर्ज माफ हो, दुर्घटना में मरने वाले किसानों को एक करोड़ का मुआवजा,  मजबूरन आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार को कम से कम दो करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed