फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Envoy to Afghanistan, Rudrendra Tandon in Jamnagar statement on Afghanistan condition, Kabul airport condition

संकट: जामनगर पहुंचे भारतीय राजदूत ने कहा- अफगानिस्तान में अब भी फंसे हैं कुछ भारतीय, जल्द लाएंगे वापस

Tue, 17 Aug 2021 02:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 17 Aug 2021 02:06 PM IST
सार

जामनगर उतरने के बाद अफगानिस्तान के भारतीय राजदूत रुद्रेंद्र टंडन ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमने अफगानिस्तान के लोगों को छोड़ दिया है बल्कि भविष्य में उनके साथ हमारा रिश्ता हमेशा कायम रहेगा और उनकी मदद के लिए तैयार रहेंगे।

विज्ञापन
Indian Envoy to Afghanistan, Rudrendra Tandon in Jamnagar statement on Afghanistan condition, Kabul airport condition
अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत रुद्रेंद्र टंडन - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय दूतावास के अधिकारी समेत अन्य नागरिकों को लेकर काबुल से रवाना हुआ वायुसेना का विमान गुजरात के जामनगर पहुंच गया है। इस विमान से करीब 120 लोगों को सुरक्षित वतन लाया गया है। इन अधिकारियों में अफगानिस्तान के भारतीय राजदूत रुद्रेंद्र टंडन भी शामिल थे। जामनगर उतरने के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए सबसे पहले भारतीय वायुसेना को धन्यवाद दिया और कहा कि वे हमें असामान्य स्थिति से वापस लेकर आए जो कि बड़ी बात है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान में अब भी कुछ भारतीय फंसे हुए हैं:  रुद्रेंद्र टंडन
रुद्रेंद्र टंडन ने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि हमने अफगानिस्तान के लोगों को छोड़ दिया है बल्कि भविष्य में  उनके साथ हमारा रिश्ता हमेशा कायम रहेगा और उनकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। हम उनके साथ अपनी बातचीत जारी रखने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं क्योंकि वहां अभी भी कुछ भारतीय नागरिक हैं। यही कारण है कि जब तक काबुल में हवाईअड्डा काम करता है, एयर इंडिया काबुल के लिए अपनी वाणिज्यिक सेवाएं चलाना जारी रखेगी। 
विज्ञापन


रुद्रेंद्र ने कहा कि वापस लाए जाने वाले भारतीय नागरिक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं। हमने सलाह दी है कि ये जरूरी है कि भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास में अपना रजिस्ट्रेशन कराएं ताकि ऐसे वक्त में हम उन्हें वापस ला पाएं। उन्होंने कहा कि अस्थायी रूप से एयर इंडिया को हवाई अड्डे की स्थितियों के कारण अपनी वाणिज्यिक सेवाओं को निलंबित करना पड़ा। हालांकि, हम यह सुनिश्चित करना जारी रखते हैं कि जो कोई भी वहां फंसा हुआ है, उसे किसी तरह से यहां लाया जाएगा और इसके लिए  विदेश मंत्रालय ने एक हेल्प डेस्क खोला है। उन्होंने कहा कि कई भारतीय नागरिक हैं जो बदलती स्थिति के बावजूद काबुल शहर में काम करना जारी रखना चाहते थे लेकिन समझाने के बाद उन्होंने अपना विचार बदल दिया है। वाणिज्यिक सेवाएं शुरू होने पर उन्हें वापस लाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed