फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Doctor helps to prove Nurse guilty who killed seven newborns in hospital of northern England

Britain: दूध पिलाकर सात नवजातों की जान लेने वाली नर्स दोषी करार, नोट में लिखा- मैं राक्षस हूं

Sat, 19 Aug 2023 07:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 19 Aug 2023 07:10 AM IST
सार

मुख्य क्राउन अभियोजक जोनाथन स्टोरर ने कहा कि यह भयावह मामला है। पूर्व नर्स लेटबी की क्रूरता देख मैं भी स्तब्ध हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति उन्होंने संवेदनाएं व्यक्त कीं। 

विज्ञापन
Indian Doctor helps to prove Nurse guilty who killed seven newborns in hospital of northern England
british nurse - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के एक अस्पताल में सात नवजातों की हत्या करने वाली नर्स को दोषी मान लिया गया है। नर्स पर आरोप है कि उसने दूध पिलाकर और जहर देकर 13 शिशुओं की जान लेने की कोशिश की थी, जिस वजह से सात शिशुओं की मौत हो गई थी। अदालत में जूरी के समक्ष नर्स को दोषी सिद्ध करने में भारतीय मूल के एक डॉक्टर ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार, नर्स के घर से बरामद नोट में लिखा था कि मैं राक्षस हूं।

विज्ञापन


इंग्लैंड के चेस्टर शहर में स्थित काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल के डॉ. रवि जयराम ने बताया कि अगर समय रहते पूर्व नर्स लुसी लेटबी के बारे में गौर कर लिया होता, तो पुलिस सतर्क हो सकती थी। समय रहते घायलों का इलाज शुरू हो जाता, जिससे कई लोगों की जान बच सकती थी। मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट की जूरी ने सात नवजात शिशुओं की हत्या के लिए लूसी को दोषी माना है। सोमवार को इसी कोर्ट में सजा सुनाई जायेगी। जूरी ने पूर्व नर्स को कुल 13 नवजातों पर जानलेवा हमले का दोषी माना है। दरअसल, हमले में सात नवजातों की मौत हो गई थी, जबकि छह बच्चों को बचा लिया गया था। 
विज्ञापन


एक साल में 7 नवजातों की ली जान
कोर्ट के आदेश के बाद डॉ जयराम ने एक साक्षात्कार दिया। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि चार-पांच ऐसे हैं, जो अब स्कूल जाने की स्थिति में आ गये हैं लेकिन नहीं जा पाते। उन्होंने कहा कि 2015 से 2016 के बीच में उसने हत्याएं की। जब तीन हत्यायें हो गई तब जाकर पहली बार चिंता व्यक्त की गई। विशेषज्ञों से इस संबंध में कई बार बैठक की गई। 2017 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ट्रस्ट ने डॉक्टरों को पुलिस से मिलने की अनुमति दी। पुलिस को हमने अपनी परेशानी बताई। 10 मिनट बाद ही पुलिस को मामला समझ आ गया था। इसके बाद जांच शुरू की गई, जिससे लेटबी की गिरफ्तारी हो सके। पुलिस के अनुसार, पूर्व नर्स नवजातों के खून और पेट में हवा भरकर, उन्हें दूध पिलाकर उनपर हमला करती थी। वह इंसुलिन से बच्चों को जहर दिया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में पहली बार हुई थी गिरफ्तार
विदेशी मीडिया के अनुसार, पुलिस को तलाशी के दौरान पूर्व नर्स घर से एक नोट मिला जिसमें लिखा था कि मैं राक्षस हूं। मैं जीने के लायक नहीं हूं। बता दें, नर्स को इन दिनों लंदन की सबसे खतरनाक बेबी सीरियल किलर माना जा रहा है। मीडिया के अनुसार, आरोपी नर्स के खिलाफ अक्टूबर 2022 में मुकदमा शुरू हुआ था। कोर्ट में बताया गया कि नर्स नवजातों की हत्या कर रही थी और अपने साथियों से इसे प्राकृतिक मौत बता रही थी। उसने कई बार नवजातों पर हमला किया। परिवार को भरोसे में लेकर उसने हमले किए। 2018 में पुलिस ने पहली बार लेटबी को गिरफ्तार किया गया था। सीपीएस मर्सी-चेशायर के मुख्य क्राउन अभियोजक जोनाथन स्टोरर ने कहा कि यह भयावह मामला है। लेटबी की क्रूरता देख मैं भी स्तब्ध हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति उन्होंने संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed